कार की डिक्की से मिले 1 करोड़ कैश

Updated on 22-01-2025 12:45 PM

भिलाई । पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद से ही शहर में कई पाबंदियां शुरू हो गई हैं। अब यहां से अपने साथ भारी भरकम कैश लेकर जाना चुनाव तक पूरी तरह मना है। इस दौरान अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक कार की डिक्की से 1 करोड़ रुपए का कैश चेकिंग के समय पुलिस को मिला है। कैश का मामले की जांच अब आयकर विभाग करेगा। अंजोरा पुलिस के मुताबिक सोमवार को दुर्ग नगर निगम में चुनाव की घोषणा हुई। 

आचार संहिता लागू होने से दुर्ग पुलिस ने सीमा क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। चेक पाइंट पर राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही सभी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान रात 8 बजे कार सीजी 7 सीपी 6300 को रोककर जांच करने पर पुलिस हैरान रह गई। कार में पांच-पांच सौ रुपए के नोटों के बंडल मिले। कार चालक इतनी रकम को लेकर कहां जा रहा था, इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। लिहाजा दुर्ग पुलिस ने जांच के लिए रकम समेत मामले को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। कार राजनांदगांव निवासी कारोबारी चंद्रेश राठौर की है।

पुलिस ने जब्त किया कैश

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका स्वराज ट्रैक्टर का शोरूम है। शोरूम से कैश लेकर निकला है। चूंकि आचार संहिता के कारण इतनी मात्रा में कैश ले जाना मना है. इसलिए पुलिस ने पूरा कैश जब्त कर लिया। इसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग अब इस मामले की जांच करेगा। प्रभारी राम ध्रुव ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से 1 करोड़ कैश मिला है। वाहन व कैश को जब्त कर जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.