613 रुपये में 1 जीबी मोबाइल डेटा! किस देश के ग्राहकों पर हो रहा है यह 'अत्याचार'

Updated on 01-11-2024 04:08 PM
नई दिल्ली: भारत उन देशों में शामिल है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। दुनिया में 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसत कीमत 2.59 डॉलर है। लेकिन भारत में इसकी कीमत वर्ल्ड एवरेज से बहुत कम है। दुनिया में भारत से सस्ता मोबाइल डेटा केवल एक ही देश इजरायल में है। Cable.co.uk के मुताबिक इस देश में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत मात्र 0.02 डॉलर यानी 1.68 रुपये है। इसके बाद भारत और इटली का नंबर है। इन दोनों देशों में 1 जीबी मोबाइल डेटा 0.09 डॉलर यानी 7.57 रुपये है। इसके बाद यूरोपीय देश फ्रांस का नंबर है जहां आप 0.16 डॉलर में 1 जीबी मोबाइल डेटा खरीद सकते हैं। कोलंबिया में उन पांच देशों की जमात में शामिल है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। इस दक्षिण अमेरिकी देश में 1 जीबी मोबाइल डेटा 0.20 डॉलर यानी 16.82 रुपये में उपलब्ध है।
रूस में 1 जीबी मोबाइल डेटा के लिए आपको 0.25 डॉलर खर्च करने होंगे जबकि इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और पोलैंड में इसकी कीमत 0.28 डॉलर है। चीन में 1 जीबी डेटा की कीमत 0.37 डॉलर है जबकि नाइजीरिया और ब्राजील में यह एक बरापबर 0.38 डॉलर है। घाना और थाईलैंड में इसके लिए आपको 0.40 डॉलर खर्च करने होंगे। तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, ऑस्ट्रिया, रोमानिया, फिलीपींस, केन्या, यूके, सिंगापुर, मोरक्को, चिली, मिस्र, डेनमार्क, ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग और अर्जेंटीना में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 1 डॉलर से कम है।

सबसे महंगा किस देश में

क्रोएशिया में 1 जीबी मोबाइल डेटा के लिए आपको 1.19 डॉलर खर्च करने होंगे। सऊदी अरब में इसकी कीमत 1.49 डॉलर, नीदरलैंड और हंगरी में 1.61 डॉलर, पुर्तगाल में 1.71 डॉलर, साउथ अफ्रीका में 1.77 डॉलर और मेक्सिको में 1.80 डॉलर है। जर्मनी में इसके लिए आपको 2.14 डॉलर, बेल्जियम में 2.23 डॉलर, स्वीडन में 2.33 डॉलर, ग्रीस में 2.79 डॉलर, चेक गणराज्य में 3.12 डॉलर, जापान में 3.48 डॉलर, नॉर्वे में 4.07 डॉलर, यूएई में 4.60 डॉलर, साउथ कोरिया में 5.01 डॉलर, कनाडा में 5.37 डॉलर, न्यूजीलैंड में 5.89 डॉलर और अमेरिका में 6 डॉलर है। सबसे महंगा मोबाइल डेटा यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड में है। यहां 1 जीबी मोबाइल डेटा के लिए आपको 7.29 डॉलर यानी 613 रुपये चुकाने होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.