अवैध मुरुम उत्खनन एवं पटाई में लगे 1 जेसीबी, 3 ट्रेक्टर को बिना कार्रवाई के छोड़ा

Updated on 08-04-2023 09:56 PM

लगभग 5 एकड़ से अधिक निजी भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने के उद्देश्य से 5 हजार ट्रिप से अधिक मुरुम एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं पटाई का कार्य किया जा रहा है।

जिसके सम्बंध में जनता कांग्रेस जे के युवा लोकसभा अध्यक्ष तरुण सिंह ठाकुर के द्वारा खरसिया एसडीएम को मोबाइल से सूचना देकर अवैध उत्खनन एवं पटाई का वीडियो फोटो उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

जिसपर तत्काल खरसिया पटवारी एवं उसके टीम को एसडीएम खरसिया द्वारा मौके पर रवाना किया गया, वहीं अवैध उत्खनन एवं पटाई कार्य मे लगे जेसीबी एवं ट्रेक्टर को लेकर मौके से गाड़ियों को लेकर भगा रहे खनन माफिया को अपनी गाड़ी ट्रेक्टर के आगे अड़ाकर डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने मौके पर पकड़ा एवं पंचनामा कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारी को सूचना भी दी।

वहीं खरसिया चौकी को भी सूचना दी गई। गाड़ियों को खनिज विभाग को सौंपने की बात करते हुए एसडीएम कार्यालय/ पुलिस चौकी ले जाने के लिए निर्देश भी दिया गया।

लेकिन उक्त जब्तशुदा वाहन न ही पुलिस चौकी पहुंचा न ही एसडीएम कार्यालय, जबकि अवैध प्लाटिंग एवं कालोनाइजिंग पर सख्त कार्यवाही के लिए कलेक्टर रायगढ़ के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। लेकिन खरसिया में खुलेआम जंगलराज जारी है।

तभी तो माफियाओं पर किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं किया गई। ऐसे में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जबकि रेत एवं मिट्टी परिवहन करने वाले निजी ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती हैं।

फिलहाल इस मामले से खरसिया राजस्व विभाग की छबि धूमिल हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.