10 करोड़ी तूफान बाहर, 10.75 करोड़ के बॉलर से बॉलिंग नहीं, फिर भी जीत रही ये टीम

Updated on 09-05-2023 07:18 PM
कोलकाता: रिंकू सिंह (21 रन, 10 बॉल, 2 फोर, 1 सिक्स) के सुपर फॉर्म के सहारे कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार रात एक और रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब द्वारा दिए गए 180 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 51 रन की दरकार थी। लेकिन रिंकू और धाकड़ आंद्रे रसेल (42 रन, 23 गेंद) की क्रीज पर मौजूदगी ने इसे मुश्किल लक्ष्य को आसान बना दिया। अगले दो ओवर में दोनों ने मिल कर 25 रन बनाए, जिससे अंतिम दो ओवर में उसे 26 रन की जरूरत थी।

यहां पर रसेल ने अपना मसल पावर दिखाते हुए अटैक पर आए इस सीजन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले सैम कुरन पर तीन सिक्स जड़कर मैच को लगभग खत्म कर दिया। हालांकि अर्शदीप सिंह ने अंतिम छह गेंद पर छह रन बनाने में पसीने छुड़ा दिए। अंतिम गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर थे रिंकू सिंह। रिंकू की अच्छी किस्मत की पांच शानदार गेंद फेंकने वाले अर्शदीप ने अंतिम गेंद फुल टॉस फेंक दी जिस पर उन्होंने आसानी से चार रन बटोर कर टीम को छह विकेट से जीत दिला दी।
10 करोड़ी तूफान टीम से बाहर, शार्दुल को भी नहीं मौका
खैर, यहां हैरान करने वाली बात यह है कि मौजूदा समय में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक लॉकी फर्ग्युसन को केकेआर ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था। 10 करोड़ रुपये में वाले फर्ग्युसन जैसे खिलाड़ी के लिए किसी भी टीम से बाहर रखने का फैसला आसान नहीं होता। दूसरी ओर, मैच में एक और हैरान करने वाली बात देखने को मिली। बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल शार्दुल ठाकुर को एक भी गेंद फेंकने को नहीं मिली। शार्दुल बैटिंग करने उतरे, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली। बावजूद इसके केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की।
देसी फिरकी के आगे पंजाब का निकला दम
मैच में ईडन गार्डंस के धीमी और स्पिनिंग ट्रैक पर कोलकाता नाइटराइडर्स के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (3/26) की फिरकी खूब चली, जिसकी वजह से कोलकाता ने मेहमान पंजाब किंग्स को 179/7 के स्कोर पर रोका। पंजाब का स्कोर बहुत ही कम हो सकता था अगर कप्तान शिखर धवन (57) ने दबाव में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली नहीं होती। वरुण के अलावा अन्य स्पिनर्स ने भी उम्दा बोलिंग की। सुनील नरेन (0/29), सुयश शर्मा (1/26) और कप्तान नीतीश राणा (1/7) ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

आखिर के ओवर्स में ढीली गेंदबाजी का फायदा पंजाब ने उठा लिया। किंग्स ने शाहरुख खान (21* रन, 8 गेंद) और हरप्रीत बरार (17* रन, 9 गेंद) की बदौलत 32 रन बटोर कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में कोलकाता की ओर से कप्तान नीतीश राणा (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा।

कप्तान ने कप्तान को मारा
मैच में एक और रोचक बात देखने को मिली। शिखर की क्रीज पर मौजूदगी नीतीश को परेशान कर रही थी। ऐसे में नीतीश ने खुद विपक्षी कप्तान को आउट करने का जिम्मा उठाया। कभी कभार गेंदबाजी कर लेने वाले नितीश अटैक पर आए तो शिखर ने इसे तेजी से रन बटोरने का मौका समझा, लेकिन शिखर अपने शॉट में इतनी ताकत नहीं भर पाए कि गेंद बाउंड्री पर खड़े वैभव अरोड़ा को पार कर सके। इसके साथ एक कप्तान ने दूसरे कप्तान का शिकार कर डाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.