जीपीएम जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत 4 वर्षो में 116.28 करोड़ की लागत से पूर्ण किए गए 10 महत्वपूर्ण कार्य

Updated on 18-02-2023 08:07 PM
  • ए.बी. काशी, सहायक संचालक

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 फरवरी 2023

हालाकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का गठन 10 फरवरी 2020 को हुआ है। इस तहर से जिले के गठन को 3 वर्ष पूर्ण हुए है। किन्तु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में जीपीएम जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा 116 करोड़ 28 लाख 73 हजार की लागत से सड़क, पुल-पुलिया एवं भवन का निर्माण पूर्ण किए गए है। पूर्ण कार्यो में 101 करोड. 16 लाख 67 हजार रूपए की लागत के 111.60 किलोमीटर लम्बाई की 7 मार्गों का चौड़ीकरण, उन्नतीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ ही 12 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपए की लागत से 500 सीटर बालक-बालिका छात्रावास और 2 करोड़ 29 लाख 49 हजार रूपए की लागत के 2 पुल-पुलिया शामिल है।
             लोक निर्माण विभाग द्वारा सिवनी से मरवाही मार्ग लम्बाई 12.20 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 23 करोड़ 58 लाख 54 हजार रूपए की लागत से पूर्ण किया गया है। इस मार्ग के निर्माण से आसपास के ग्रामीणजनों को विकासखंड मुख्यालय मरवाही आने जाने में सुविधा हो रही है। पेंड्रा-अमरपुर-बसंतपुर मार्ग लम्बाई 8 किलोमीटर में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण लागत 15 करोड़ 13 लाख 19 हजार है। यह मार्ग बिलासपुर से जीपीएम पहुंचने का महत्वपूर्ण मार्ग है। पेंड्रा से मरवाही मुख्यमार्ग में 40.20 किलोमीटर में 22 करोड़ 44 लाख 8 हजार की लागत से डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य किया गया है। यह मार्ग राज्यमार्ग क्र 8 है जो मरवाही विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमार्ग है जो नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जो जोड़ता है। बिलासपुर जिले के ग्राम बसंतपुर से नवांगांव-भाड़ी मार्ग में 9 करोड़ 34 लाख 30 हजार रूपए की लागत से 5.60 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण से बिलासपुर से मरवाही जाने में सुगमता होती है। साथ ही भारी वाहनों को पेंड्रा शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना पड़ता। बसंतपुर से भाड़ी मार्ग 5 किलोमीटर का उन्नयन एवं चौड़ीकरण 6 करोड़ 14 लाख 99 हजार रूपए से किया गया है। इस मार्ग से बिलासपुर से आने वाली वाहनों एवं आमजनों को मरवाही आवागमन में दूरी कम हो गई है।

              लोक निर्माण विभाग द्वारा 18 करोड़ 32 लाख 58 हजार रूपए की लागत से केंवची-गौरेला-पेंड्रा मार्ग में 28 किलोमीटर का उन्नयन किया गया है। इस मार्ग के निर्माण से आदिवासी अंचल के आमजनता को जिला मुख्यालय की सेवाएं एवं स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। पेंड्रा-चिरमिरी 12.60 किलोमीटर मार्ग का 6 करोड़ 18 लाख 99 हजार रूपए में उन्नयन एवं नवीनीकरण किया गया है। इस मार्ग के निर्माण से कम समय में कोरिया जिले की आवागमन में सुविधा हो रही है। केंवची-गौरेला मार्ग में  2 करोड़ 29 लाख 49 हजार रूपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है। इससे यातायात सुगमता पूर्वक बिना किसी अवरोध के चल रहा है। गौरेला के टीकरकला में 12 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपए की लागत से 250 सीटर प्री मैट्रिक बालक और 250 सीटर बालिका छात्रावास भवन का निर्माण किया गया है। इससे दूरस्थ अंचल के आदिवासी छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.