रेत खनन के लिए 10 लाख की डील,MLA-अफसरों का AUDIO-वायरल

Updated on 19-09-2025 12:34 PM
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पामगढ़ से कांग्रेस की महिला विधायक शेषराज हरबंश का ऑडियो वायरल है। ऑडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता से रेत खनन और परिवहन के साथ-साथ कलेक्टर-SDM को पैसे देने की बात की जा रही है। विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए ऑडियो को AI जनरेटेड बताया।

विधायक शेषराज हरबंश ने कहा कि, इस मामले में FIR कराएंगी। उनकी ही पार्टी के सदस्यों ने छवि धूमिल करने भाजपा के लोगों के साथ मिलकर साजिश रची है।

बताया जा रहा है कि मामला दिसंबर 2024 का है। आरोपों के अनुसार अवैध रेत खनन को लेकर कांग्रेस विधायक और अधिकारियों के बीच 10 लाख में डील हुई थी। वायरल ऑडियो में रेत खनन के लिए तत्कालीन कलेक्टर को 2 लाख, SDM को 2 लाख, विधायक को 5 लाख और राघवेंद्र नाम के शख्स को 1 लाख रुपए दिए जाने की बातचीत हो रही है।

वायरल ऑडियो में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश से बात कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। जिसमें एक का नाम रोशन भास्कर और दूसरे का नाम राजेश भारद्वाज बताया जा रहा है। जिसमें दोनों विधायक से पैसे के लेनदेन को लेकर बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानिए विधायक ने सफाई में क्या कहा?

इस मामले पर विधायक शेषराज हरबंश ने कहा कि जब से उनका नाम चुनाव में प्रत्याशी के रूप में सामने आया, तभी से कांग्रेस के कुछ लोग उन्हें हराने में जुटे रहे। अब जब वह जीतकर विधायक बनी हैं, तब बीजेपी और कांग्रेस के कुछ नेता मिलकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक ने कांग्रेस के पदाधिकारी राजेश भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पामगढ़ की एक सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर उसे बेचा। इस मामले को दबाने के लिए राजेश भारद्वाज ने उन्हें कथित रूप से पैसे और जमीन का प्रलोभन भी दिया। जब उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया, तो बदनाम करने की साजिश रची।

AI से एडिट कर वायरल किया गया

शेषराज हरबंश ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ एक ऑडियो क्लिप को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, ताकि उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने इस पूरे मामले में FIR दर्ज कराने की बात भी कही है।

पार्टी सदस्य ही बदनाम करने की साजिश कर रहे

विधायक ने कहा कि उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची है। उन्होंने दावा किया कि इस षड्यंत्र के तहत कुल 6 ऑडियो क्लिप वायरल की गई हैं।

6 में से एक ऑडियो असली- विधायक हरबंश

विधायक ने यह स्वीकार किया है कि इन वायरल ऑडियो में से एक ऑडियो असली है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से चालान काटने और एक गाड़ी छुड़वाने की बात की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बातचीत करीब एक साल पुरानी है।

शेषराज हरबंश ने इस मामले की शिकायत पार्टी स्तर पर भी करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच करवाने के लिए पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

विधायक शेषराज हरबंश के बारे में जानिए

शेषराज हरवंश (50) ने 2023 विधानसभा चुनाव में पामगढ़ विधानसभा में बीजेपी के संतोष लहरे को हराया था। 2013 में चुनाव हारीं थी। रोजगार गारंटी परिषद की सदस्य, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.