सीतारमण के साथ 10 मिनट की मीटिंग और रॉकेट बन गए पेटीएम के शेयर

Updated on 07-02-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: आरबीआई ने पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। इस कारण इसकी पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में करीब 40 फीसदी गिरावट आई। बुधवार को कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग की। दस मिनट की इस मीटिंग ने पेटीएम के खिलाफ चल रही हवा का रुख बदल दिया। बुधवार को पेटीएम के शेयरों में करीब पांच फीसदी तेजी आई और गुरुवार को भी करीब 10 परसेंट चढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक सीतारमण के साथ बैठक में शर्मा को बताया गया कि आरबीआई के एक्शन में सरकार की कोई भूमिका नहीं है और कंपनी को केंद्रीय बैंक की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक शर्मा ने बुधवार को आरबीआई के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की और उन्हें अपनी चिंता से अवगत कराया। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी सेवाओं पर मार्च से रोक लगा दी है। केवल ट्रांसफर और विड्रॉल की अनुमति होगी लेकिन यूजर्स 29 फरवरी से अपना वॉलेट या फास्टैग का टॉप अप नहीं कर सकेंगे। साथ ही अकाउंट में पैसा डिपॉजिट भी नहीं हो पाएगा। RBI के इस एक्शन से पेटीएम में खलबली मची है। खासकर शर्मा कंपनी को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए एक्शन मोड में हैं। उन्होंने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि उनका पैसा सुरक्षित है और 29 फरवरी के बाद भी पेटीएम का ऐप सामान्य रूप से काम करता रहेगा।

पेटीएम शेयर प्राइस

पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। यह उस समय तक देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। लेकिन इसकी लिस्टिंग फीकी रही और यह कभी भी इश्यू प्राइस के आसपास नहीं पहुंच गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 998.30 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 20 अक्टूबर को इस स्तर पर पहुंचा है। बुधवार को यह 395.50 रुपये तक गिर गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। आज यह कारोबार के दौरान करीब 10 फीसदी तेजी के साथ 496.75 रुपये तक गया। सुबह 11 बजे यह 8.80% तेजी के साथ 491.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.