पोस्टमॉर्टम के लिए मांगे 10 हजार, कांग्रेस करेगी जांच:शव वाहन भी नहीं दिया, बाइक से ले गए लाश

Updated on 21-05-2025 12:50 PM
सरगुजा, सरगुजा के सिलसिला में दो बच्चों की डूबने से मौत के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टर के 10-10 हजार रुपए मांगे जाने की जांच कांग्रेस की 8 सदस्यीय टीम करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण ने यह टीम बनाई है। परिजनों को शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से ही शव लेकर गांव तक गए।

वहीं खबर दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर कलेक्टर सरगुजा ने लुण्ड्रा बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. राघवेंद्र चौबे को सस्पेंड कर दिया है। रघुनाथपुर में ड्यूटी डॉक्टर अमन जायसवाल को बॉन्ड रिलीव कर दिया गया है। प्रशासन ने दोनों परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक भी मंगलवार शाम सौंप दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर पुलिस चौकी के सिलसिला में रविवार दोपहर दो बच्चे ट्यूबवेल के पास खेल रहे थे। दोनों बच्चे खेलते हुए पास स्थित डबरी में नहाने गए और डूब गए। करीब दो घंटे बाद परिजन उन्हें खोजते हुए मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो गई थी।

एक बच्चे का नाम सूरज गिरी (5 साल) पिता विनोद गिरी और दूसरे बच्चे का नाम जुगनू गिरी (5 साल) पिता शिवा गिरी है। परिजनों का ये भी आरोप है कि एम्बुलेंस 108 की टीम को घटना की जानकारी दी गई थी। 6-7 बार कॉल किया गया लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम करने के लिए मांगे गए रुपए

दोनों बच्चों को बाइक से लेकर परिजन रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया और शवों को वापस घर ले गए। समझाइश के बाद वे सोमवार को फिर से शवों का पोस्टमॉर्टम कराने हॉस्पिटल पहुंचे।

मृत बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि रघुनाथपुर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए पैसे मांगे गए। डॉ. अमन जायसवाल ने दोनों बच्चों के पोस्टमॉर्टम के लिए 10-10 हजार मांगे। कहा कि, कल पोस्टमॉर्टम कराते तो पैसे नहीं लगते।

प्रथम दृष्टया मिली लापरवाही, हुई कार्रवाई

मामला प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तक पहुंचा तो उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सरगुजा कलेक्टर मंगलवार को सिलसिला पहुंचे और परिजनों से बात की। परिजनों ने आरोपों को दुहराया और बताया कि डॉक्टर अमन जायसवाल ने एक मृत बच्चे के पिता को कमरे में बुलाकर 10-10 हजार रुपए पोस्टमॉर्टम के लिए मांगे थे।

कलेक्टर ने दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया। कलेक्टर के निर्देश पर धौरपुर एसडीएम ने पीड़ितों के घर पहुंचकर राहत राशि का चेक सौंपा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.