डैम में डूबी 10 साल की बच्ची,तलाश जारी

Updated on 24-06-2025 12:06 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मिरौनी डैम में सोमवार दोपहर 3 बजे एक 10 वर्षीय बच्ची नदी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची की पहचान ओमी बंजारे के रूप में हुई है।

वह अपने परिवार के साथ डैम में नहाने आई थी। परिवार के सामने ही बच्ची नदी की तेज धार में बह गई। परिजनों ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही कोसर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया।

बच्ची की तलाश के लिए बैराज का गेट भी बंद कर दिया गया है। यह इस डैम में 15 दिनों में दूसरा हादसा है। इससे पहले 15 जून को बिहार के एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

उस घटना के बाद जिला प्रशासन ने JCB से डैम तक जाने वाले रास्ते को खोद दिया था।

नहाने पर रोक भी लगाई गई थी। फिर भी लोग बड़ी संख्या में यहां नहाने आ रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही और लोगों की लापरवाह आदतों के कारण यह स्थान खतरनाक साबित हो रहा है।

पुलिस और रेस्क्यू टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.