छत्तीसगढ़ के जेलों में होगी 100 प्रहरियों की भर्ती, मिली मंजूरी

Updated on 01-08-2025 12:43 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में 100 प्रहरियों की भर्ती के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी भर्ती नियम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, लेकिन इस बार रिटर्न को सरल करके शारीरिक परीक्षण को और कड़ा करने पर विचार किया जा रहा है।

जेल मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जेल प्रहरियों की भर्ती व्यापमं या फिर पीएससी से होगी इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।

व्यापमं ने दिसंबर तक परीक्षा लेने का समय नहीं होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है। ऐसे में परीक्षा के लिए जेल विभाग इंतजार करेगा या फिर पीएसपी से जरिये प्रक्रिया पूरी होगी यह साफ नहीं है।

पहले लिखित परीक्षा फिर शारीरिक परीक्षण

जेल मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जेल प्रहरियों के भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं या 12 वीं पास और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी जाती है।

कुछ मामलों में छूट संभव है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में ऊंचाई, छाती की माप के अलावा दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद के दौर से गुजरना पड़ता है। फिटनेस के पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी ताकि शारीरिक परीक्षण में पद के अनुरूप अभ्यर्थियों को बुलाया जा सके। इसके बाद इंटरव्यू के जरिये अंतिम चयन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.