1 लाख के निवेश पर मिला 100 गुना रिटर्न

Updated on 08-09-2022 06:31 PM

शेयर बाजार में बड़े निवेश के लिए जरूरी है कि आप अपने इंवेस्टमेंट पर भरोसा करें। अगर किसी निवेशक ने कोई बेहतर फंडामेंटल वाला स्टॉक तलाश कर निवेश किया है तो उसे लॉन्ग पोजीशन लेने का प्रयास करना चाहिए। कई बार देखा जाता कि अच्छे स्टॉक लॉन्ग रेस में शानदार रिटर्न दे देते हैं। सेरा सैनिटैरीवेयर (Cera Sanitaryware Ltd) उन कुछ स्टॉक में से एक है जिसने शानदार रिटर्न के साथ निवेशकों को बोनस भी दिया है। कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने वाले पोजीशनल निवेशक को एक लाख रुपये के निवेश से करोड़पति बन गए हैं। आइए जानते हैं कैसा कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

एनएसई में कंपनी के शेयर की 4.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 5336.25 से 5560 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। 2 नवंबर 2007 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 70.75 रुपये से बढ़कर 5560 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। यानी इस स्टॉक ने तब से अबतक कंपनी के शेयरहोल्डर्स को 7,758.66 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिस किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश 2 नवंबर 2007 को किया होगा उसे 1413 शेयर मिले होंगे। कंपनी ने इसके बाद 2 नवबंर 2010 को एक शेयर पर एक बोनस शेयर दिया।  यानी जिसके पास 1413 शेयर थे वो अब बढ़कर 2826 शेयर हो गए। 

समय के साथ इस कंपनी में कई नए निवेशक आए, जिसकी वजह से शेयर की कीमत बढ़ती रही। जिस किसी निवेशक ने 2007 में सेरा सैनिटेरीवेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न बढ़कर 1.57 करोड़ रुपये हो गया होगा। यानी महज 15 साल में इस स्टॉक ने अपने पोजीशनल निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 7261.05 करोड़ रुपये का है। और यह एक मिड-कैप कंपनी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.