मतदान का महत्व समझने से होगी शत्-प्रतिशत वोटिंग: कलेक्टर

Updated on 19-08-2023 03:15 PM

रायपुर। कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में शनिवार को रायपुर ज़िले की स्वीप समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभागार में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर ज़िले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करने पर चर्चा हुई । 

बैठक में कलेक्टर ने सभी वर्ग के मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ भुरे ने इस अभियान के दौरान केवल मतदान के तरीक़े ही नहीं बल्कि मतदान का महत्व, मतदान केंद्रों पर सुविधायें, ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन कर लोगो को विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिये। अब आगामी विधानसभा निर्वाचन पर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाने और सरल तरीक़े से वोट देने की जानकारी देने से ही ज़िले में मतदान बढ़ेगा। उन्होंने पिछले निर्वाचन में कम मतदान वाले एरिया की पहचान कर वहाँ गहन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिये ताकि मतदाताओं को समय पर जानकारी मिल सकें और मतदाता वोट डालने के लिए मानसिक रूप से ख़ुद को पहले से ही तैयार कर सकें। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, स्वीप के नोडल अधिकारी और ज़िला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा सहित सभी रिटर्निग ऑफ़िसर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने और स्कूल-कालेजों, सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन के भी निर्देश दिए। 

डॉ भुरे ने सभी मतदाता वर्गों जैसे महिला, पुरुष, ट्रांसजेंडर, युवाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों- बुजुर्गों, नव विवाहित बहुओं , कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और सरकारी सेवारत लोगों के लिए अलग अलग प्रेरक कार्यक्रम करने पर जोर दिया। 

डॉ भुरे ने इन कार्यक्रमों में नवाचार को भी शामिल करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले लोगों- संस्थाओं को पुरस्कृत करने को भी कहा।

बैठक में मतदाताओं का जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में मतदान के महत्व को समझाने हेतु रंगोली, नारा लेखन, वाद-विवाद, निबंध, प्रमुख चौराहे, बस स्टैंड पर पोस्टर, होर्डिंग, नाटक, मानव श्रृंखला का निर्माण, सेल्फी जोन का निर्माण, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्लोगन जैसे अन्य आवश्यक कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के महत्व की बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। 

प्रेरक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मतदान की विभिन्न प्रारूप, मतदान करने की सही उम्र एवं योग्यता एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में युवा वर्ग की सहभागिता के संबंध में विस्तार से बताने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.