100 साल के सविनो ने खोला लंबी उम्र का राज:कहा- 3 घंटे की कसरत और ढेर सारे दोस्त बनाता हूं

Updated on 15-12-2022 07:38 PM

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में रह रहे लेस सविनो 100 साल के हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें लंबी जिंदगी कैसे मिली। अमेरिकी एयरफोर्स के रिटायर्ड पायलट लेस सविनो ने कहा- ये ज्यादा मायने नहीं रखता कि मैं 100 साल का हो गया हूं। महत्वपूर्ण यह है कि मैं आज भी अपनी जिंदगी का लुत्फ ले रहा हूं।

उन्होंने कहा- मेरी लंबी उम्र की वजह नियमित दिनचर्या है। मैं सिगरेट नहीं पीता और मुझे याद नहीं कि मैंने कभी शराब को हाथ भी लगाया हो। मैं दवाइयों के सहारे नहीं जी रहा। बिस्तर पर नहीं पड़ा हूं। 30 साल के युवा जैसा महसूस करता हूं।

लंबी उम्र का राज- कसरत
लेस ने कहा- मैं पिछले 40 सालों से एक ही दिनचर्या का पालन कर रहा हूं। सुबह 7 बजे उठता हूं और रात 10:30 बजे सोता हूं। हफ्ते में 5 दिन सुबह 3 घंटे तक जिम में पसीना बहाता हूं। इनमें तीन दिन वजन उठाता हूं और दो दिन कार्डियो करता हूं। 15 अलग-अलग वेट मशीनों पर 45 बार वजन उठाता हूं। यानी रोज करीब 700 बार। कॉर्डियो के दो दिनों में मैं 13 किमी साइकिल चलाता हूं। ट्रेडमिल पर 3 किमी चलता हूं।

हाथ-पैर और कंधों की भी कसरत करता हूं। दवाइयों के नाम पर मैं सिर्फ बीपी की गोली लेता हूं। मैं खाने-पीने का खूब ख्याल रखता हूं। हरी सब्जियां खाता हूं। मांसाहारी हूं और सीफूड, जैसे मछलियां मुझे बहुत पसंद हैं। हफ्ते में एक बार अंडे से बनी डिश फ्रिटाटा खाता हूं। मैं सिर्फ स्वाद के लिए खाना नहीं खाता। पेट भरते ही खाना छोड़ देता हूं।

अकेला महसूस नहीं करते लेस
11 साल पहले 89 साल की उम्र में मेरी पत्नी का देहांत हो गया, लेकिन मैं खुद को अकेला नहीं होने देता। जिम में नए-नए दोस्त बनाता हूं। दोस्तों के साथ जिंदगी का लुत्फ बढ़ जाता है। 83 साल की उम्र में अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए मैंने रिटायरमेंट ले लिया। अब किताबें पढ़ता हूं, खासतौर पर जासूसी उपन्यास और कहानियां। पढ़ने से याद्दाश्त तेज होती है। तनाव भी नहीं होता।

लेस सविनो की ही तरह ब्रिटेन में जॉन टिनिसवुड भी जिंदादिली से जी रहे हैं। वे 109 साल के हैं। कहते हैं, अपना पसंदीदा काम करते रहिए वरना शारीरिक या मानसिक तौर पर बीमार पड़ जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.