98.51 प्रतिशत लाड़ली बहनों को हुआ है 1000 रूपए का भुगतान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 16-06-2023 05:43 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजनाएँ अद्भुत हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य हुआ है। इसके लिए मंत्रीगण, विधायक, जन-प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक एक करोड़ 18 लाख 22 हजार 624 लाड़ली बहनों को सफल भुगतान किया जा चुका है, जिसका प्रतिशत 98.51 है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को लाड़ली बहना योजना में राशि अंतरित नहीं होने वाली बहनों की मदद करने के लिये जन-प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री उमाकान्त उमराव, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं तकनीकी श्री निकुंज श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शीघ्र कराया जायेगा शेष लाड़ली बहनों के खाते में भुगतान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में राशि अंतरण के बाद शेष रही बहनों को भी खाते में शीघ्र पैसा पहुँचाने के लिये सभी आवश्यक प्रयास तत्परता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन एक लाख 78 हजार 891 बहनों के खाते में राशि नहीं पहुँची है, उनसे आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कर बैंक को उपलब्ध कराई जाये, जिससे उनके खाते में भुगतान हो सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आधार सीडिंग कार्य में महापौर, जनपद अध्यक्ष, सरपंच, समस्त जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। जन-प्रतिनिधि बहनों के साथ बैंकों में जाकर अकाउंट डाटा अपडेट करने में आवश्यक मदद करें, जिससे योजना की राशि पहुँच सके। बताया गया कि 10 जून से 14 जून के मध्य डीबीटी सक्रिय किये गये 1.07 लाख हितग्राही बहनों के भुगतान आदेश 15 जून को प्रोसेस किये गये हैं।

असफल भुगतान प्रकरणों के निराकरण के लिये की जा रही कार्यवाही

समस्त लाड़ली बहनों को एसएमएस कर भुगतान असफल होने की जानकारी दी जा रही है। संदेशों के द्वारा असफल होने के कारण और उनके निराकरण के लिये सुझाव भी प्रेषित किये जा रहे हैं। जिले और स्थानीय निकाय स्तर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के भुगतान असफल होने का कारण और निदान प्रदर्शित किया जा रहा है। जिला स्तर से निराकरण के बाद लाड़ली बहनों को भुगतान किये जाने की पुन: कार्यवाही की जानकारी पोर्टल के माध्यम से दी जायेगी।

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा खाद-बीज

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषक ब्याज माफी योजना में डिफाल्टर किसानों के खाते में डाली गई राशि के बाद अब वे किसान शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद-बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में किसानों को अब 4 हजार रूपए की जगह 6 हजार रूपए दिए जाएंगे। हर साल तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपए की राशि डाली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मंत्रि-परिषद द्वारा 9 मई 2023 को कृषक ब्याज माफी योजना को स्वीकृति दी गई थी। योजना में 31 मार्च 2023 की स्थिति में डिफाल्टर कृषकों के ऊपर 2 लाख रूपए के ब्याज सहित अल्पकालीन एवं मध्यकालीन परिवर्तित ऋण की ब्याज राशि माफ किए जाने का प्रावधान है। योजना में 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर कृषकों के ऊपर बकाया ब्याज की राशि लगभग 2123 करोड़ रूपये माफ की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.