छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 102 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 323

Updated on 07-04-2023 08:41 PM

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 102 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 323 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 80 एक्टिव केस हैं। जबकि बिलासपुर में 40 और दुर्ग में 38 एक्टिव मरीज हो गए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि 1 अप्रैल को यही दर 2.37 फीसदी थी।

गुरुवार को प्रदेश में 1667 सैंपलों की जांच की गई। जिनमें 102 मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल के पहले दिन से लगातार केस बढ़ रहे हैं।

 कहां कितने मरीज मिले…

गुरुवार यानि 6 अप्रैल को रायपुर में 25, दुर्ग में 8, बिलासपुर में 9, राजनांदगांव में 12 मरीज मिले हैं। जबकि कोंडागांव में 17, धमतरी में 11, महासमुंद में 8, सरगुजा में 2, दंतेवाड़ा में 6, जांजगीर-चांपा में 4 मरीज मिले हैं।

इन जिलों में एक भी केस नहीं

राहत की बात ये है कि, प्रदेश के 10 जिले कबीरधाम, बलौदाबाजार, गरियाबंद,रायगढ़, मुंगेली, सूरजपुर,बलरामपुर, सुकमा नारायणपुर और बीजापुर ऐसे जिले हैं,जहां से एक भी मरीज नहीं मिले हैं और इन जिलों में कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है।

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में कोरोना के बढ़ते केसेस को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है…
  • एंटीबायोटिक्स का तब तक इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, जब तक बैक्टीरियल इंफेक्शन का संदेह न हो।
  • इस बात की संभावना रखनी चाहिए कि कोरोना की बजाय अन्य मौसमी बुखार भी हो सकते हैं।
  • एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वैरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए।
  • अगर सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, पांच दिन से ज्यादा की गहरी खांसी हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।
  • जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, वे ऐसे लक्षण दिखते ही डॉक्टरों से परामर्श लें। गंभीर मामलों में 5 दिन तक रेमडिसिविर ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.