दिन में एक ही गर्भवती को पांच बार 108 एंबुलेंस सुविधा, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Updated on 12-09-2024 12:23 PM

 भोपाल। प्रदेश में संचालित हो रही 108 एंबुलेंस सेवा के बदले कंपनी को हो रहे भुगतान पर भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। बुधवार को मप्र कांग्रेस के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक व आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि एंबुलेंस का छत्तीसगढ़ में पंजीयन कराकर वहां के नंबर प्लेट के साथ मध्य प्रदेश में संचालित की जा रही हैं, जो अनुबंध अनुसार प्रदेश सरकार के साथ बड़ा आपराधिक कृत्य है। इससे राज्य को लगभग 30 से 40 करोड़ के राजस्व की हानि हुई है।


इस तरह हो रहा भ्रष्टाचार


उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी अनुसार विदिशा जिले में परिवहन किए गए रोगियों में एक जनवरी 23 को पांच बार एक ही नाम की महिला (मीना) का पंजीयन दिखाया गया है। वहीं, जिस मोबाइल नंबर से एंबुलेंस को बुलाया गया, उसका नाम नहीं दर्शाया गया है। ऐसे एक नहीं कई मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ विदिशा जिले में जेईएस एंबुलेंस द्वारा प्रतिदिन लगभग 160 से 200 व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं, जिसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा गभर्वती महिलाएं हैं। प्रदेश भर में 1950 एंबुलेंस चल रही हैं। बिल भगुतान के अनुमान पर जेएइएस द्वारा एक एंबुलेंस की औसत रनिंग 300 किलोमीटर प्रतिदिन का आकलन सामने आ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.