108 फीट ऊंचाई.. 2100 करोड़ की लागत, ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की अनोखी मूर्ति देखिए

Updated on 16-09-2023 03:53 PM
खंडवा: मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' बनकर तैयार हो चुका है। यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां पूजा के लिए पहुंचे थे। 18 सितंबर को उद्घाटन कार्यक्रम है, जिसके बाद लोग एकात्म धाम के दर्शन कर सकेंगे। इस पूरे काम में करीब 2100 करोड़ रुपये की लागत आई है। आदि शंकराचार्य की ज्ञान स्थली ओंकारेश्वर की धरा पर होने वाले शंकरावतरणं नामक भव्य कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण के साथ ही अद्वैत लोक शिलान्यास का पूजन होगा। आइये जानते हैं एकात्म धाम से जुड़ी खास बातें।

क्यों विकसित किया जा रहा एकात्म धाम

सनातन धर्म के पुनरुद्धारक, सांस्कृतिक एकता के देवदूत और अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता 'आचार्य शंकर' के लिए ये 'एकात्म धाम' विकसित किया जा रहा। यहां आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन और दर्शन के बारे में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। इस भव्य और दिव्य 'एकात्म धाम' के अंतर्गत आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की प्रतिमा' स्थापित की गई है। इसके साथ ही 'अद्वैत लोक' नाम से एक संग्रहालय और आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान भी बनाया गया है।

बाल स्वरुप में दिखेंगे आदि शंकराचार्य

18 सितंबर को 'एकात्मता' की प्रतिमा का अनावरण है। यह 108 फीट ऊंची बहुधातु की प्रतिमा है जिसमें आदि शंकराचार्य अपने बाल स्वरूप में हैं। ओंकारेश्वर आचार्य शंकर की ज्ञान और गुरु भूमि है। यही उनको अपने गुरु गोविंद भगवत्पाद मिले। यहीं 4 साल रहकर उन्होंने विद्या अध्ययन किया। 12 वर्ष की आयु में ओंकारेश्वर से ही अखंड भारत में वेदांत के लोकव्यापीकरण के लिए उन्होंने प्रस्थान किया। यही वजह है कि ओंकारेश्वर में स्थित मांधाता पर्वत पर 12 साल के आचार्य शंकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

आचार्य शंकराचार्य की ज्ञान की भूमि है ओंकारेश्वर

आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण एलएंडटी कंपनी ने किया है। यह मूर्ति सोलापुर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मूर्तिकार भगवान राम पुर की ओर से उकेरी गई है। मूर्ति के लिए बाल शंकर का चित्र मुंबई के विख्यात चित्रकार वासुदेव कामत ने साल 2018 में बनाया था। मूर्ति निर्माण के लिए 2017-18 में संपूर्ण मध्य प्रदेश में एकात्म यात्रा निकाली गई थी। जिसके माध्यम से 27,000 ग्राम पंचायतों से मूर्ति निर्माण को लेकर धातु संग्रहण और जागरण का अभियान चलाया गया था।

एकात्म धाम में ये हैं खूबियां

एकात्म धाम में बने शंकर संग्रहालय में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन और सनातन धर्म की हर जानकारी दी जाएगी। यहां लेजर लाइट, वॉटर साउंड शो, आचार्य शंकर के जीवन पर फिल्म, सृष्टि नाम का अद्वैत व्याख्या केंद्र, एक अद्वैत नर्मदा विहार भी आकर्षण का केंद्र होंगे। आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान के तहत दर्शन, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कला पर केंद्रित चार शोध केंद्रों बनाए गए हैं। इसके अलावा ग्रंथालय, विस्तार केंद्र और एक पारंपरिक गुरुकुल भी होगा।

आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण में पहुंचे सीएम शिवराज

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। उन्होंने देशभर से जुटे संतों के साथ पूजा प्रार्थना की थी। एकात्म धाम के ऐतिहासिक पहले फेज में 18 सितंबर को 'एकात्मता की प्रतिमा' का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.