108 साल पुराना हिंदुजा ग्रुप संडे टाइम्स की रिच लिस्ट में पांचवी बार बना सबसे अमीर

Updated on 25-05-2023 08:57 PM
नई दिल्ली: हिंदुजा समूह ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। 108 साल पुरानी कंपनी साल 2023 में भी संडे टाइम्स रिच लिस्ट में पहले नंबर पर आई है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक हिंदुजा समूह ने लगातार पांचवी बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में यूनाइडेट किंगडम में रहने वाले शीर्ष 1000 परिवारों या व्यक्तियों के नेटवर्थ के आधार पर उनकी रैंकिंग की है। इस लिस्ट में एक बार फिर से पहला स्थान हिंदुजा ग्रुप को मिला है। ऑटोमोटिव, एनर्जी, हेल्थ केयर जैसे सेक्टर में काम कर रही इस कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद कंपनी के को फाउंडर गोपीचंद हिंदुजा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे भाई मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम सब चार शरीर एक आत्मा हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने चेयरमैन एसपी हिंदुजा का निधन हो गया था।

साल 2022 में भी बने थे ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्स
भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एस पी हिंदुजा का 17 मई 2023 को लंदन में निधन हो गया था। चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े एसपी हिंदुजा ने 87 साल के थे। उनके जाने के बाद उनके भाई गोपीचंद, प्रकाश, अशोक हिंदुजा कारोबार संभाल रहे हैं। हिंदुजा परिवार भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति है। उन्होंने अपनी फैमिली के साथ ही दोनों देशों में अपने संबंधों का तालमेल भी शानदार तरीके से रखा है। 2020 संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक, हिंदुजा ब्रदर्स की कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर थी। हिंदुजा ग्रुप का कारोबार बैंकिंग, हेल्थकेयर, हॉस्पिटेलिटी और ऑटोमोटिव में है।

हिंदुजा ग्रुप की स्थापना श्रीचंद परमानंद ने 1914 में किया था। श्रीचंद परमानंद के चार बेटे है। शुरुआत में यह कमोडिटी ट्रेडिंग बिजनेस में था। बाद में इसका कारोबार कई सेक्टर में फैल गया। आज दुनिया के 38 देशों में इस ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। हिंदुजा ग्रुप में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी काम करते हैं। हिंदुजा ग्रुप ट्रक बनाता है। इसके अलावा यह बैंकिंग, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी और ऑटोमोटिव में है। इसके अलावा मीडिया, हेल्थ और केमिकल सेक्टर में भी कारोबार कर रहा है। ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े बैंड हिंदुजा ग्रुप के ही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.