10वीं बोर्ड की टॉपर सानिया जेल में बंद पिता से मिली, इमोशनल हुआ माहौल

Updated on 12-05-2023 09:16 PM

 दुर्ग। आदर्श स्कूल दुर्ग में अध्यनरत सानिया मरकाम ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को नतीजा आने के बाद दुर्ग एसपी डा.अभिषेक पल्लव सानिया को बधाई देने उसके कुंदरापारा स्थित घर गए थे।

इस दौरान सानिया ने केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद अपने पिता बलराम मरकाम से मुलाकात करवाने एसपी से आग्रह किया था। सानिया के आग्रह पर एसपी ने गुरुवार को जेल में निरुद्ध उसके पिता से मुलाकात कराई।

जेल में बंद अपने पिता से मुलाकात के दौरान सानिया भावुक हो गई। सानिया की सफलता से गदगद पिता बलराम भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

दरअसल बुधवार को मुलाकात के दौरान सानिया ने एसपी को बताया कि उसके पिता और भाई तीन साल से जेल में बंद है और वह उनसे मुलाकात नहीं कर पाई है।

इस पर एसपी ने जेल अधीक्षक से बातचीत कर गुरुवार को सानिया और उसके पिता की जेल में मुलाकात की व्यवस्था कराई। दरअसल तीन साल पहले मारपीट की एक घटना हुई थी। सानिया के पिता व उसके भाई की मारपीट के कारण एक की मौत हो गई थी।

सानिया की सफतला से अभीभूत एसपी डा.अभिषेक पल्लव ने कहा है कि गरीब परिवार से होने और पिता के जेल में बंद होने के बाद भी सानिया ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से सफलता हासिल की है।

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार अपराधी नहीं होता अपराधी सदस्य होता है ऐसे में पूरे परिवार का तिरस्कार करना सही नहीं है।

एसपी ने कहा कि सानिया की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सानिया ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.