दिल्ली में फेक ID बनाने वाले 11 लोग गिरफ्तार,5 बांग्लादेशी

Updated on 24-12-2024 01:40 PM

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को फेक आईडी और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले रैकेट के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 सदस्य बांग्लादेशी हैं। यह लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फेक आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य डॉक्यूमेंट्स बनाते थे। जिसका इस्तेमाल करके बांग्लादेशी भारत में एंट्री करते थे।

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि 5 बांग्लादेशियों और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट शामिल हैं। वेबसाइट के संचालक रजत मिश्रा और अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी आधार कार्ड से वोटर कार्ड बनवाया था। अब तक शहर में 1000 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है।

डीसीपी ने बताया- गिरोह कैसे काम करता है

बांग्लादेशी जंगल के रास्ते भारत में आते हैं। इन्हें शंतो शेख नामक व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड और सिम कार्ड देता है।

दिल्ली पहुंचने पर उन्हें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है और इसके आधार पर उन्हें असली आधार कार्ड मिल जाता है।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एक वेबसाइट के जरिए बनाए जाते हैं। इस वेबसाइट से 288 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए थे।

डीसीपी ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित 4 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। वे भी बांग्लादेश से आए थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश में दाखिल हुए। यहां दिल्ली में उन्होंने कंप्यूटर सेंटर पर साहिल नाम के व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने उनके लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान के लिए कालिंदी कुंज इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बस्ती में 5-6 बार चेकिंग की गई है। पुलिस वोटर आईडी और आधार कार्ड मांगती है। यहां कोई बांग्लादेशी नहीं रहता है।

उपराज्यपाल के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 दिसंबर को मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को दिल्ली में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई करने के लिए 2 महीने का खास ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया था।

दिल्ली पुलिस का टारगेटेड ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस ने 11 दिसंबर से बांग्लादेशियों की पहचान के लिए अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अभियान में घर-घर जाकर सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और पूछताछ शामिल थी। टारगेटेड ऑपरेशन चलाने के लिए स्थानीय पुलिस और विदेशी सेल वाली खास टीमों को तैनात किया गया था।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी 21 दिसंबर को शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को अवैध बांग्लादेशियों के संबंध में नोटिस भेजा था। सभी संबंधित विभागों को 31 दिसंबर 2024 तक एक्शन रिपोर्ट देने को कहा गया है।

  • MCD ने शिक्षा विभाग को अवैध बांग्लादेशी छात्रों की पहचान करने और उन्हें नगर निगम के स्कूलों में एडमिशन लेने से रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था। बांग्लादेशी छात्रों की पहचान करने के लिए वेरिफिकेशन अभियान चलाना चाहिए।
  • स्वास्थ्य विभाग को भेजे नोटिस में अवैध बांग्लादेशियों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाने के आदेश दिए हैं। जिन बांग्लादेशियों के जन्म प्रमाण पत्र पहले जारी हो चुके हैं उनकी पहचान के लिए भी वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाए।
  • अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने का भी आदेश जारी किया गया था। यह आदेश MCD के सभी क्षेत्रों के लिए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.