कर्नाटक में फंसे 3 बच्चें,8 बंधक मजदूरों सहित कुल 11 लोगो की सकुशल घर वापसी

Updated on 02-10-2024 12:32 PM

बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में श्रम विभाग द्वारा ग्राम लाहोद के 3 बच्चें सहित कुल 8 बंधक मजदूरों को कर्नाटक से सकुशल घर वापसी करायी गई है। जिसमें 5 पुरुष एवं 3 महिला,बच्चो में 2 लड़का एवं 1 लड़की शामिल है। इस दौरान कलेक्टर ने आज श्रमिक बंधुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल का जायजा लिया। सोनी को बधाई देते हुए लालच बचने का सलाह दिया साथ ही स्थानीय स्तर पर बहुत से रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है।

अतः अनजान जगहो में जाने से अच्छा स्थानीय स्तर में ही रोजगार का कार्य किया जाए। आए मजदूर तोरण बंजारे ने बताया की हमें गन्ना कटाई मजदूर के नाम से लवन के पहचान वाले तेजराम पात्रे के द्वारा 10 सितम्बर को नागपुर गए, वहां सप्ताहभर काम करने के बाद 17 सितम्बर को एक अन्य ठेकेदार के द्वारा कर्नाटक राज्य मंडिया जिले के अंतर्गत ग्राम कोपल्लू में गन्ना कटाई हेतु कार्य करने लगे।

मालिक द्वारा न ही रहने, खाने एवं पानी पीने की भी व्यवस्था नहीं कराई गई साथ ही मजदूरी से अधिक अतिरिक्त कार्य कराई जा रही थी। जिससे हम लोगों को बड़ी ही तकलीफ हो रही थी। हमने घर वापसी करना चाहा तो उनके द्वारा न ही हमें आने देते थे एवं बंधक बनाकर ही मजदूरी का कार्य कराते थे। बाद में हमने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी पीड़ा साझा किए जिससे आज हम सकुशल घर वापसी हुई है। श्रम विभाग की ओर से सह श्रम निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी मजदूरों से संपर्क कर उन्हे सकुशल लाने हेतु कर्नाटक पहंुचे थे।

सकुशल वापसी पर सभी मजदूरों ने कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बंधक मजदूरों में तोरण बंजारे, रोहित डहरिया,चुम्मन लाल बंजारे, धनजय बंजारे, गजेंद्र कुमार घृतलहरे,सोनी घृतलहरे, मंजू बंजारे, सविता डहरिया, बच्चों में विद्या बंजारे,अधिराज,अमित  शामिल है।इस मौके पर जिला श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम निरीक्षक शशिकला साहू, सह श्रम निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर गीतांजलि सिन्हा उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.