नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट में सूरजपुर के 11 खिलाड़ियों का चयन

Updated on 12-02-2024 05:14 PM

सूरजपुर। जिले के 12 खिलाड़ी ’’नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट 2024’’ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। 24 दिसंबर 2023 को स्तरीय नेशनल जूनियर एथलेटिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और  उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2024 में  हुआ है। इसका आयोजन 16 से 18 फरवरी तक गुजरात के अहमदाबाद में होना है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन जिला एथलेटिक्स संघ सूरजपुर के माध्यम से हुआ।

खिलाड़ियों का नाम क्रमशः संध्या सिंह, सोनाली राजवाड़े, नैना देवांगन, जिशांत, दिव्यांशु साहू, आदित्य कुमार राजवाडे, अभिषेक राजवाड़े, दिव्यांशी राजवाड़े, शुभम शांडिल्य, दुर्गेश राजवाड़े है। कोच के रूप में शिव मनोरथ राजवाड़े एवं मैनेजर के रूप में नरेश कुमार कुशवाहा भी टीम का हिस्सा बनेंगे जिला एथलेटिक्स संघ सूरजपुर द्वारा 13 फरवरी की शाम 11 बजे अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस से टीम रवाना होगी एवं बिलासपुर से अहमदाबाद के लिए सुबह 8:30 बजे से रवाना होंगी। इन खिलाड़ियों को आज कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा ट्रैक सूट भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.