आधा दर्जन बिचौलियों से 1112 बोरी धान जब्त

Updated on 22-12-2024 04:54 PM

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिचौलियों और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानों पर दबिश दी। छापे में 1112 कट्टी धान जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख आंकी गई है। सोसाइटियों में खपाने की नीयत से धान का अवैध भंडारण किया गया था। कलेक्टर ने जब्त धान पर नजर रखने को कहा है ताकि केंद्रों पर वह बिकने ना पाए।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में चकरभाठा में जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स के यहां 370 बोरी (148 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा सीपत निवासी फुटकर व्यापारी  इंद्र वर्मा के दुकान माँ प्रॉविजन स्टोर्स से 73 कट्टी & श्री शिवगोपाल साहू के प्रतिष्ठान से 69 कट्टी कुल 142 कट्टी   लगभग 56.80 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के अंतर्गत जप्त किया गया। चकरभाठा में सुरेश धान भंडार के यहां 150 बोरी (60 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। तहसील कोटा में ग्राम गोबरिपाट में फर्म सत्यप्रकाश दुबे में 450 कट्टी (180 क्विंटल) धान के संबंध में मौके पर किसी प्रकार का मंडी शुल्क रशीद और स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं किया गया । जिसके कारण धान जप्त किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत मंडी शुल्क में 5 गुना चार्ज लगाए जाने हेतु पंचनामा तैयार किया गया। इस तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.