रायपुर पुलिस की छापेमारी में 112 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 10-09-2023 04:34 PM

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में प्रभारी ए.सी.सी.यू., थाना प्रभारी मुजगहन, पुरानी बस्ती, खम्हारडीह, तेलीबांधा, सिविल लाईन, कबीर नगर, आजाद चौक, डी.डी.नगर, सरस्वती नगर, पंडरी, विधानसभा, गंज, मौदहापारा, गोलबाजार, गुढ़ियारी, खमतराई, उरला, धरसींवा, टिकरापारा, कोतवाली एएवं आमानाका सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधि./कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे अलग - अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी/चेकिंग कार्यवाही किया गया।

जिसके तहत् थाना टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पंडरी, कबीर नगर, डी.डी.नगर, आजाद चौक, विधानसभा, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती, गंज, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों, देवारडेरा, नेहरू नगर, गोकुल नगर, कालीबाड़ी, बीरगांव, गाजीनगर, रामनगर, खमतराई बस्ती सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही की गई।

छापेमार/चेकिंग के दौरान कुल 07 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के 07 प्रकरण, कुल 04 आरोपियों सेे अवैध रूप से रखे शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में आबकारी एक्ट के 04 प्रकरण, कुल 03 आरोपियों सेे गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में नारकोटिक्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे लगभग 68 अपराधियों के विरूद्ध अलग- अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही 20 गिरफ्तारी वारंट, 09 स्थाई वारंट तामिल करते हुए धारा 327 भादवि. के फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.