फेसबुक पर दोस्ती कर ट्रांसपोर्टर से लूटे 12 लाख, युवती ने विदेशों में भी बनाया लोगों को शिकार

Updated on 12-09-2025 12:37 PM
भोपाल। 32 साल का राहुल ऑफिस से लौटने के बाद रात में फेसबुक पर दोस्तों से बातें कर रहा था। तभी दोस्ती का प्रस्ताव लेकर एक अनजान खूबसूरत चेहरा उसके सामने आया। राहुल ने बिना सोचे-समझे हामी भर दी। कुछ ही दिनों में मीठी-मीठी बातें प्यार में बदलने लगीं। इस बीच युवती ने राहुल के मन में जल्द अमीर बनने के सपने जगाए और उसे रईस बनने के रास्ते दिखाने लगी।राहुल ने भरोसा कर निवेश शुरू कर दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत ऐसी हो गई कि घर बिकने तक की नौबत आ गई। पुलिस शिकायत में खुलासा हुआ कि शातिर युवती ने कई फर्जी फेसबुक आइडी बनाई थीं और राहुल जैसे कई शिकार उसके झांसे में फंस चुके थे।

मूलत: मंडीदीप (रायसेन) निवासी 32 वर्षीय राहुल शर्मा इन दिनों भोपाल के करोंद क्षेत्र में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

राहुल ने बताया कि अगस्त 2024 में उनकी फेसबुक आइडी पर रितिका शर्मा की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रितिका ने खुद को बेंगलुरु निवासी और पेशे से फैशन डिजाइनर बताया। विश्वास जमाने के लिए वह अक्सर राहुल से वाट्सएप पर वीडियो काल भी करती थी।

इस बीच उसने राहुल को फारेक्स ट्रेडिंग के फायदे गिनाकर जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाया। शुरू में राहुल ने आनाकानी की, लेकिन ‘खास दोस्त’ के आग्रह पर वह झांसे में आ गए और युवती के भेजे लिंक से एक एप डाउनलोड कर लिया।

20 के 25 हजार लौटाए, फिर 12 लाख ऐंठे

राहुल ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने 20 हजार रुपये निवेश किए। कुछ ही दिनों बाद उनके खाते में 25 हजार रुपये लौटाकर उनका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद रितिका ने उन्हें कंपनी के एक एजेंट से मिलवाया।

एजेंट ने दावा किया कि एप के जरिये कुछ ही समय में वह राहुल को अमीर बना देगा। शर्त यह थी कि हर ट्रांजेक्शन में दिखाए गए लाभ का तीन प्रतिशत कमीशन एजेंट को देना होगा। भरोसा कर राहुल ने बड़ी राशि निवेश कर दी।

एप पर फर्जी तरीके से लाभ दिखाया गया और राहुल लगातार तीन प्रतिशत कमीशन एजेंट के खाते में भेजते रहे। आखिरकार वह जाल में पूरी तरह फंस गए और करीब 12 लाख रुपये गंवा बैठे।

फेसबुक के कमेंट सेक्शन में मिले दूसरे शहरों के पीड़ितजमा पूंजी और दोस्तों से उधार लिए रुपये गंवाने के बाद राहुल ने भोपाल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि पुलिस से तत्काल अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने खुद ही जांच शुरू कर दी।

खोजबीन में पता चला कि रितिका के नाम और तस्वीर से 30 से अधिक फर्जी फेसबुक आइडी बनाई गई थीं। इनमें से कई आइडी के कमेंट सेक्शन खंगालते हुए राहुल की मुलाकात वाराणसी निवासी छात्र शुभम सिंह से हुई, जिन्होंने रितिका पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया।

वहीं, इंग्लैंड में रह रहे दीपक सिंह ने भी बताया कि उनके साथ 24 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपित का पता लगाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.