28 लाख 50 हजार के ईनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Updated on 10-07-2025 01:54 PM

दंतेवाड़ा । जिले में 28 लाख 50 हजार के ईनामी 4 महिला नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने आज बुधवार को लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, इनमें से 205 इनामी नक्सली भी शामिल है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 आत्मसमर्पित नक्सिलयों में 1. चंद्रना, गंगालूर (डीकेएसएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन अध्यक्ष) ईनामी आठ लाख, 2. अमित उर्फ हिंगा बारसा, जगरगुंडा (डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 सदस्य) ईनामी आठ लाख, 3. अरुणा (डीकेएसएम मेडिकल टीम सदस्य) ईनामी पांच लाख, 4.देवा कवासी (लाइन नंबर 32 कमांडर) ईनामी तीन लाख , 5.राजेश मड़काम (डीकेएसएम बीजापुर अध्यक्ष) ईनामी दो लाख , 6. पायके ओयाम (परिया कमेटी पार्टी सदस्य) ईनामी एक लाख, 7. कोसा सोढ़ी ईनमी(आरपीसी सदस्य) 50 हजार, 8. महेश लेकाम(आरपीसी सदस्य) ईनामी 50 हजार, 9. राजू करटाम (आरपीसी सदस्य) ईनामी 50 हजार, 10 हिड़मे कोवासी इन पर इनाम घोषित नहीं था, 11. जीबू उर्फ रोशन इन पर इनाम घोषित नहीं था, 12. अनिल लेकाम इन पर इनाम घोषित नहीं था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.