जांजगीर-चांपा विधायक समेत 12 गिरफ्तार:7 महीने पहले सड़क-निर्माण की मांग लेकर किया था चक्काजाम

Updated on 09-02-2026 12:10 PM
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क की बदहाली को लेकर हुए चक्काजाम मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने विधायक व्यास कश्यप सहित 12 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, मामला जमानती होने के कारण सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

वहीं, गिरफ्तारी को लेकर विधायक ने कहा कि वे किसी भी गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होने बताया कि जांजगीर-पीथमपुर सड़क के अलावा नैला ओवरब्रिज सहित कई सड़कें हैं, जिनके मामले आज भी मंत्रालय में लंबित हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 30 जून 2024 का है। जब जर्वे-पीथमपुर रोड की जर्जर हालत सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने करीब 6 घंटे तक जांजगीर-चांपा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। इस दौरान एक एम्बुलेंस को भी रोके जाने का आरोप लगा था।

एम्बुलेंस ड्राइवर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ड्राइवर ने बताया था कि 30 जून को शाम 4 बजे वह एम्बुलेंस से मरीज लेकर अस्पताल जा रहा था, तभी खोखसा ओवरब्रिज पर रास्ता जाम होने के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.