चार दिन में टूटकर बिखरे 12 रिकॉर्ड्स, अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रच दिया इतिहास

Updated on 23-07-2025 01:47 PM
अहान पांडे और अनीत पड्डा, बॉलीवुड की इस नई जोड़ी ने बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 'सैयारा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। डायरेक्‍टर मोहित सूरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात इश्‍क और इसके दर्द को पर्दे पर उतारने की आती है, तो उन जैसी 'आश‍िकी' कोई नहीं कर पाता। दिलचस्‍प है कि 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने महज 4 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 107.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यही नहीं, फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में इसने ओपनिंग डे (21.50 करोड़) से भी अध‍िक 24.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। लेकिन 'सैयारा' का जादू सिर्फ इतना ही नहीं है। इस फिल्‍म ने 4 दिनों में बॉक्‍स ऑफिस पर 12 ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके लिए इसकी तारीफ बनती है।

'सैयारा' मोहित सूरी की म्‍यूजिकल रोमांटिक फिल्‍म है। चंकी पांडे के भतीजे और चिक्‍की पांडे के बेटे अहान पांडे ने इस फिल्‍म से डेब्‍यू किया है। कहना गलत नहीं होगा कि वह बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय' बन गए हैं। जबकि अनीत पड्डा की मासूमियत और उनकी सादगी ने उन्‍हें नई 'नेशनल क्रश' बना दिया है। 'सलाम वेंकी' फिल्‍म और 'बिग गर्ल्‍स डोंट क्राई' जैसी सीरीज में नजर आ चुकीं अनीत दिलों पर मरहम की तरह है।

'सैयारा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन और 11 रिकॉर्ड्स

'सैयारा' चार दिन में सुपरहिट हो चुकी है और अब ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बनने की तैयारी में है। शुक्रवार को पहले दिन इसने देश में 21.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद, शनिवार को दूसरे दिन 26.00 करोड़, रविवार को तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये और अब सोमवार को चौथे दिन 24.00 करोड़ का कारोबार हुआ है। देश में 107.25 करोड़ कमाने वाली इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड भी 151 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। लेकिन इसी के साथ इस फिल्‍म के नाम 12 ऐसी उपलब्‍ध‍ियां जुड़ गई हैं, जो किसी जश्‍न से कम नहीं है।

5 दिन में 'सिकंदर' की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ा

बॉक्‍स ऑफिस की उम्‍मीदें 'सैयारा' से बढ़ती जा रही हैं। यह 5वें दिन ही इस साल रिलीज सलमान खान की 'सिकंदर' की लाइफटाइम कमाई (110 करोड़) को पीछे छोड़ देगी। जबकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्‍म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टोटल कलेक्‍शन 153.55 करोड़ को भी पहले हफ्ते में ही पछाड़ने का दम रखती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.