सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

Updated on 05-02-2024 05:52 PM

कोण्डागांव। कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकासनगर स्टेडियम में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 120 जोड़ो का विवाह विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव परियोजना से 30, मर्दापाल से 30, बयानार से 30 तथा माकड़ी से 30 जोड़ो ने विवाह किया। इस अवसर पर 120 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ विकासनगर स्टेडियम पहुंची। बारात में परिजनों के साथ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी बाराती बन कर नाचते दिखाई दिए। जिनका परिजनों के द्वारा पूरी रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में गायत्री पद्धति से प्रसिद्ध पंडित महाप्राण द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी भी कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों को विवाह के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह कर्ज के जाल में फंस जाते थे। माता-पिता द्वारा जमीन तक गिरवी रख दी जाती थी। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गई थी। आज परिस्थितियों बदल गई हैं। सामूहिक विवाह द्वारा निर्धन परिवारों का विवाह अब निःशुल्क कराया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं परिजनों को समाज के लोगों को भी सामुदायिक विवाह के लिए प्रेरित करने हेतु कहा।

उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं आयीं महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसले के तहत महतारी वंदन योजना तहत लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिसके तहत प्रत्येक महिला को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को प्रदान की जाएगी। उन्होने दम्पत्तियों को उपहारों का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, सदस्य बाल सिंह बघेल, रमिला मरकाम, रेशमा दीवान, पार्षद अंकुश जैन, जनप्रतिनिधि मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रतोष त्रिपाठी, नागेश देवांगन, मनोहर साहू, संतोष नाग, आर के जैन, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एके बिस्वाल, समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में नागरिक नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने उपस्थित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.