एयर इंडिया एक्सप्रेस की 120 उड़ानें फिर हुई कैंसिल, जान लीजिए वजह

Updated on 11-05-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को लगभग 120 उड़ानें रद्द कर दी गई। ऐसा क्रू मेंबर्स की कमी की वजह से किया गया। एक अधिकारी का कहना है कि एयलाइन की शनिवार को भी 45 से 50 फ्लाइट्स कैंसिल होने की आशंका है। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि रविवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ड्यूटी पर लौट आए हैं केबिन क्रू


एयरलाइन के अचानक सिक लीव पर गए 327 सीनियर केबिन क्रू ने गुरुवार को चीफ लेबर कमिश्नर की मध्यस्थता के बाद ड्यूटी जॉइन कर ली थी। हालांकि, एयरलाइन पर मंडराता संकट अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अब एक नई समस्या पायलटों में बढ़ते असंतोष को लेकर आती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पायलटों को उनकी 40 घंटे फ्लाई करने की सैलरी देने में कटौती हो रही है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पायलटों ने सिक लीव पर जाने या हड़ताल करने की कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन अगर इस समस्या को समय रहते समाधान नहीं हुआ तो फिर से एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन ग्राउंड होना शुरू हो जाएंगे।

आशंका किस बात की?


आशंका इस बात की भी है कि आने वाले समय में कुछ केबिन क्रू मेंबर और पायलट एयरलाइन से इस्तीफा देना न करना शुरू कर दें। इस बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस का पक्ष भी लेने की कोशिश की गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक एयरलाइन की तरफ से इस बारे कोई जवाब नहीं दिया गया।

पायलटों की सैलरी हो गई है कम


सूत्रों ने बताया कि हाल ही में पायलटों ने एयरलाइन के CEO आलोक सिंह को मेल किया है। इसमें लिखा है कि पायलटों को कम से कम 40 घंटे फ्लाई करने के आधार पर सैलरी तय की गई है। लेकिन एयरलाइन की अंदरूनी लापरवाहियों की वजह से वे 40 घंटे फ्लाई नहीं कर पा रहे हैं। इसका सीधा असर उनकी सैलरी कम मिलने के रूप में सामने आ रहा है। 40 घंटे के आधार पर सैलरी देना पहले ही कम था। अब इसमें भी कटौती हो रही है। उधर, सीनियर केबिन क्रू का कहना है कि अगर 28 मई तक उनकी मांगों पर मैनेजमेंट की तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो फिर फ्लाइट ग्राउंड होना शुरू हो सकती है।

हज़ारों यात्रियों पर पड़ रहा असर


विस्तारा के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस में जो हंगामे चल रहे हैं उसका सीधा असर हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी कंपनी में अगर दो-चार कर्मी सैलरी या अन्य बातों को लेकर विरोध करते हैं तो संभव है कि कर्मचारियों की मांग पूरी तरह से जायज ना हो। लेकिन अगर बड़ी संख्या में कर्मी सिक लीव पर जाने के रूप में अघोषित हड़ताल कर रहे हैं तो कंपनी को समझना चाहिए कि कहीं ना कहीं तो उनके हैंड पर भी दिक्कत हो रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर केबिन क्रू की मांग है कि एयर एशिया इंडिया के साथ उनकी एयर इंडिया एक्सप्रेस के विलय होने से उन्हें कोई समस्या नहीं है। लेकिन इसमें उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.