MP के 1.32 करोड़ लोगों को बिना दिक्कत मिलेगा राशन:5 दिन से सर्वर डाउन रहा

Updated on 13-02-2026 11:42 AM
भोपाल, मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 32 लाख लोगों को अब बिना किसी दिक्कत के राशन मिलेगा। पिछले 5 दिन से 28 हजार से ज्यादा राशन दुकानों की बायोमेट्रिक (PoS) मशीनें सर्वर डाउन होने से नहीं चली थी। इस कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को तकनीकी समस्या दूर की गई। अफसरों का कहना है कि शुक्रवार से नियमित रूप से राशन का वितरण किया जाएगा।

राशन दुकानों पर विजन टेक कंपनी ने बायोमेट्रिक मशीन लगाई है। इसमें अंगूठा लगाने के बाद ही राशन दिया जाता है। इसी मशीन में दिक्कतें हो रही थीं। पिछले 5 दिन से सर्वर डाउन रहा। इस वजह से राशन का वितरण नहीं हो पा रहा था।

जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि पिछले 5 दिन से सर्वर में दिक्कत आ रही थीं। वहीं, मशीनों में अपग्रेडशन हो रहा था। सॉफ्टवेयर भी अपडेट हो रहा था। इस कारण राशन का वितरण नहीं हो सका। गुरुवार को समस्या दूर हो गई। शुक्रवार को नियमित रूप से बिना दिक्कत के राशन का वितरण हो सकेगा।

भोपाल में 502 दुकानें, साढ़े 3 लाख हितग्राही

राशन के दायरे में एमपी के 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 841 लोग आते हैं। इन्हें 28 हजार 70 दुकानों से राशन का वितरण हो रहा है। भोपाल में 502 दुकानें हैं। जहां से 3.50 लाख लोगों को राशन वितरण होता है।

इतना मिलता है राशन 

प्राथमिक परिवार को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है। इनमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल हैं। अंत्योदय परिवार को 35 किलो (प्रति परिवार) राशन दिया जाता है। इसमें 30 किलो गेहूं, 5 किलो चावल शामि हैं। इसके अलावा एक किलो शकर और एक किलो नमक भी दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.