पिकअप पलटने से 14 घायल

Updated on 24-06-2023 11:04 PM

सक्ती। जिले में शुक्रवार को सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में करीब 14 लोग घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है।

पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी काम से वापस अपने घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले30 से ज्यादा लोग दो दिन पहले रायगढ़ जिले के लैलूंगा में हलवाई का काम करने गए थे। सभी काम कर शुक्रवार को वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान नंदेली मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक CG 11 BH 8439 अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 4-5 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। साथ ही नशे में वो बोलेरो से आगे निकलने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.