14 नए उम्मीदवारों ने बढ़ाई काउंसलिंग में गड़बड़ी की आशंका

Updated on 27-10-2025 02:36 PM

मध्य प्रदेश की एमबीबीएस सीटों के लिए चल रही मॉपअप राउंड काउंसलिंग में अचानक 14 नए उम्मीदवारों के पंजीकरण ने मेडिकल अभ्यर्थियों और विशेषज्ञों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। इनमें से लगभग सभी उम्मीदवारों के नीट में 500 से अधिक अंक हैं।

यानी उन्हें पहली या दूसरी काउंसलिंग में ही सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिल जानी चाहिए थी। लेकिन, इनका नाम पहली दो सूचियों में कहीं नहीं था। अब सवाल उठ रहा है- ये उम्मीदवार अचानक सिर्फ मॉपअप राउंड में ही क्यों आए? भोपाल के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अतुल समैया ने इस संदिग्ध पंजीकरण पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने मेडिकल काउंसलिंग समिति को लिखे पत्र में कहा कि इन 14 उम्मीदवारों में से ज्यादातर के ऑल इंडिया रैक 30 हजार से कम हैं। इतने अच्छे रैंक के बावजूद उन्होंने पहली दो काउंसलिंग में भाग क्यों नहीं लिया, यह बेहद संदिग्ध है।

संभव है कि कुछ ने फर्जी एमपी डोमिसाइल सर्टिफिकेट हाल ही में बनवाए हों, या उनका उद्देश्य सीट ब्लॉक करना हो। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अगर ऐसे उम्मीदवार सिर्फ सीट ब्लॉक कर बाद में प्रवेश नहीं लेते, तो वे सीटें स्टे वैकेंसी या कॉलेज लेवल काउंसलिंग में चली जाती हैं-और योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो जाता है।

492-493 अंक वाले अभ्यर्थियों की उम्मीद पर संकट

डॉ. समैया की बेटी सहित कई अभ्यर्थियों के 492-493 अंक हैं, जिन्हें मॉपअप राउंड में सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीट मिलने की संभावना थी, लेकिन अचानक आए इन 14 नए रजिस्ट्रेशन से इनकी उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं। नए उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच नहीं हुई, तो असली मेहनती छात्रों को या तो अगले साल फिर परीक्षा देनी पड़ेगी या महंगी प्राइवेट सीट लेनी पड़ेगी।

न्याय और जांच की मांग पत्र में उन्होंने मांग की है कि मॉपअप राउंड के नए पंजीकृत उम्मीदवारों के डोमिसाइल और कैटेगरी प्रमाणपत्रों की पूरी जांच की जाए। अगर सीटें ऐसे उम्मीदवारों द्वारा खाली छोड़ी जाती हैं, तो 492-493 अंकों वाले अभ्यर्थियों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड में मौका दिया जाए।

मामले में परीक्षण कराया जाएगा

काउंसलिंग नियमानुसार कराई जा रही है। राज्य शासन के नियमों के तहत ही हर एक उम्मीदवार को प्रवेश दिए जाते हैं। यदि किसी अभिभावक ने चिंता जाहिर की है तो उसका परीक्षण कराया जाएगा। कोई छात्र सीट अलॉटमेंट के बाद भी प्रवेश नहीं लेता है तो उसकी फीस वापस नहीं की जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.