धमतरी के 1933 बेरोजगार युवाओं के खातों में जमा हुए 1.42 करोड़

Updated on 31-05-2023 09:35 PM

धमतरी। मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को  बेरोजगारी भत्ता योजना की दूसरी किश्त का अंतरण प्रदेश भर के बेरोजगार युवक-युवतियों के बैंक खातों में वर्चुअल तौर पर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन रूप से जुड़े विभिन्न जिलों के लाभार्थी युवक-युवतियों से चर्चा की। जिले से प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के नेतृत्व में भत्ता प्राप्त करने वाले युवक-युवती स्वान कक्ष में वर्चुअली जुड़े रहे। जिले के 5715 बेरोजगार युवक-युवतियों के बैंक खातों में 2500 रूपए के मान से कुल एक करोड़ 42 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि अंतरित हुई।


मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में धमतरी सहित प्रदेश भर के जिलों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल कहा कि प्रदेश के युवक-युवतियों को बेरोजगारी भत्ता देने से अधिक खुशी तब होगी जब उनके हाथों में रोजगार होगा। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार रिक्तियों के पद भरने विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, साथ ही कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर स्वावलम्बी बनने की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह उन बेरोजगारों के लिए छोटा सा सहयोग है, जिसके जरिए वे अपने लक्ष्य को हासिल करने आगे बढ़ सकें। उल्लेखनीय है कि 01 अप्रैल से अब तक जिले के कुल 8 हजार 310 युवक-युवतियों ने उक्त योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से पात्र 5 हजार 856 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 5 हजार 715 बेरोजगार युवक-युवतियों के खातों में 2500 रूपए प्रति इकाई की दर से कुल एक करोड़ 42 लाख 87 हजार 500 रूपए अब तक अंतरित किए जा चुके हैं। वीसी के दौरान स्वान कक्ष में संबंधित अधिकारियों सहित लाभार्थी युवक-युवती मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.