1.5 लाख शिक्षकों को मिलेगा एरियर, सरकार ने जारी किए आदेश

Updated on 03-04-2026 11:40 AM
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए चतुर्थ क्रमोन्नति (फोर्थ टाइम स्केल) लागू करने का फैसला कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल की सेवा के बाद मिलने वाले लाभ के साथ 35 साल की सेवा पूरी करने पर भी अतिरिक्त वेतनमान का फायदा मिलेगा।

यह नया वेतनमान 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। इन शिक्षकों को सवा लाख से लेकर करीब 1.80 लाख रुपए तक का एरियर मिलने का अनुमान है।

सरकार के इस फैसले से उन शिक्षकों को राहत मिलेगी, जो पदोन्नति के पात्र नहीं बन पाए, लेकिन लंबी सेवा पूरी कर चुके हैं। अब उन्हें क्रमोन्नति के जरिए उच्च वेतनमान दिया जाएगा। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को उनके पद के अनुसार यह लाभ मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक, 35 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को उच्चतर पे-लेवल का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। वित्त विभाग ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

शिक्षक दिवस पर सीएम ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के मौके पर इस योजना की घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे लागू कर दिया गया है।

सरकार पर करीब 117 करोड़ रुपए का भार

1 जुलाई 2023 तक 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को एरियर का लाभ मिलेगा, जबकि 2023 से 2026 के बीच सेवा पूरी करने वालों को उनकी पात्रता की तारीख से एरियर दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 117 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.