दिल्ली रवाना हुआ सुकमा का 15 सदस्यीय दल

Updated on 28-07-2026 02:03 PM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिलने जा रहा है। “बस्तर पंडुम 2026“ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सुकमा जिले के 15 सदस्यों ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। दिल्ली रवाना होने से पहले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर  अमित कुमार से आत्मीय मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक यात्रा और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।

   यह यात्रा बस्तर के स्थानीय निवासियों और पारंपरिक नेतृत्व के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। इस प्रतिनिधिमंडल में न केवल “बस्तर पंडुम 2026“ के विजेता शामिल हैं, बल्कि बस्तर के पारंपरिक ताने-बाने को संजोने वाले परगना, मांझी व चालकी सहित क्षेत्र के प्रख्यात व्यक्तित्व भी शामिल हैं। यह पूरा दल नई दिल्ली में देश की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति महोदया से विशेष मुलाकात करेगा। यह अवसर बस्तर की परंपराओं, लोक कला और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को देश के सर्वाेच्च पटल पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा माध्यम बनेगा।

   सुकमा जिले के इन 15 सदस्यों के लिए देश के राष्ट्रपति से मिलना न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि होगी, बल्कि पूरे बस्तर अंचल के लिए एक गर्व का क्षण होगा। प्रशासन और आम जनता को पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली के सफर पर निकला यह दल देश के दिल में बस्तर की अनूठी संस्कृति की एक अमिट छाप छोड़कर लौटेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.