15 विकेट गिरे, शमार-अल्जारी ने कंगारुओं का किया बुरा हाल... सबीना पार्क बना बल्लेबाजों के लिए 'कब्रिस्तान'

Updated on 14-07-2025 04:13 PM
जमैका: कैमरन ग्रीन की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की आक्रामक तेज गेंदबाजी के सामने 99 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद कुल 181 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ग्रीन 42 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर कप्तान पैट कमिंस पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। रविवार को तीनों सत्र में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के 15 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने इस डे नाइट टेस्ट मैच में इससे पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 143 रन पर आउट करके अपनी टीम को 82 रन की बढ़त दिला दी थी।

अल्जारी और शमार जोसेफ ने कंगारुओं का निकाला तेल

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (19 रन देकर तीन विकेट) और शमार जोसेफ (26 रन देकर दो विकेट) की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। शमार जोसेफ ने दूसरे ओवर में सैम कोंस्टास (00) को आउट कर दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का पतन शुरू हो गया।
19 वर्षीय कोंस्टास का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने छह पारियों में 50 रन बनाए हैं।उस्मान ख्वाजा (14) और स्टीव स्मिथ (05) दोनों नहीं चल पाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने 21वें ओवर में ब्यू वेबस्टर (13) और एलेक्स कैरी (00) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 69 रन कर दिया।

वेस्टइंडीज 143 रन पर हुआ था ऑल आउट

इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भी नहीं चल पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 34 रन देकर तीन जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में सिर्फ 52 ओवर में ही आउट हो गया। वेस्टइंडीज की तरफ से जॉन कैम्पबेल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि शाई होप (23) 20 रन की संख्या पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
 25 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके…
 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
Advt.