उज्जैन में महाकाल की सवारी के लिए लगी 1500 पुलिस जवानों की ड्यूटी

Updated on 10-07-2023 12:57 PM

 उज्जैन। सावन व भादौ मास में निकलने वाली बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। करीब 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। पहली बार सवारी मार्ग की गलियों में बैरिकेडिंग कर लोगों को अंदर ही रखा जाएगा। पुलिस ने 11 प्रेशर पांइटों को चिह्नित किया है। यहां विशेष नजर रखी जाएगी। सावन मास व भादौ मास व इस वर्ष अधिकमास में सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की 10 सवारी निकाली जाएगी।

इसके लिए उज्जैन व आसपास के जिलों के अलावा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सवारी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया है। आइजी संतोष कुमार सिंह के निर्देश के बाद पुलिस ने सवारी मार्ग पर 11 प्रेशर पाइंट चिह्नित किए गए हैं। इन पाइंट पर उज्जैन के अधिकारियों के साथ बाहर से आने वाले बल को तैनात किया है। सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों व जवानों को श्रद्धालुओं के साथ शालिन व्यवहार करने के निर्देश भी दिए हैं

मंदिर की सुरक्षा में 300 पुलिसकर्मी

सावन मास व अधिक मास होने से इस वर्ष उम्मीद से ज्यादा दर्शनार्थी उज्जैन आ रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के लिए एक डीएसपी स्तर के अधिकारी, दो टीआइ व 300 पुलिसकर्मियों की रोजाना ड्यूटी लगाई गई है। महाकाल मंदिर में भीड़ प्रबंधन के अलावा संदिग्धों पर भी नजर रखने के लिए अलग से टीम तैनात है। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

750 सीसीटीवी कैमरों से नजर

महाकाल मंदिर व श्री महाकाल लोक में स्मार्ट सिटी द्वारा दस करोड़ रुपये की लागत से 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी का भी उपयोग किया जाएगा। मंदिर समिति महाकाल परिसर, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र सवारी मार्ग में 250 सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। इसके अलावा पुलिस के 108 स्थानों पर भी 511 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके माध्यम से भी पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.