गाजा में 16 लोग मारे गए इनमें इस्लामिक जिहाद का कमांडर शामिल

Updated on 05-01-2024 01:39 PM

हमास के बाद अब इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पर जबरदस्त हमले शुरू कर दिए हैं। IDF के मुताबिक- गाजा में गुरुवार को अलग-अलग हमलों में 16 लोग मारे गए हैं। इनमें इस्लामिक जिहाद का कमांडर महमूद शामिल है।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 2024 की पहली विदेश यात्रा के तहत मिडिल ईस्ट जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ब्लिंकन खाड़ी देशों के दौरे के बाद इजराइल भी जाएंगे।

लेबनान में हमले तेज
IDF की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक- अब हमास की तरह ही हिजबुल्लाह को भी संभाला जाएगा। इसकी वजह यह है कि साउथ लेबनान की तरफ से इजराइल पर हमले न सिर्फ तेज हो गए थे, बल्कि इनमें ईरान में बने हथियारों का इस्तेमाल भी हो रहा था। हिजबुल्लाह की कोशिश इजराइल की सेना को दो मोर्चों पर एक साथ उलझाना था। अब इसका जवाब उसी तरह दिया जा रहा है, जैसा गाजा में दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजराइल ने अब लेबनान पर एयरस्ट्राइक की नई स्ट्रैटेजी अपनाई है। इसके तहत लेबनान को हिजबुल्लाह के ठिकाने खुद तबाह करने को कहा जा रहा है और उस पर दबाव डाला जा रहा है। दूसरी तरफ, लेबनान की तरफ से अब तक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों को लेकर किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है।

गाजा में इस्लामिक जिहाद का कमांडर ढेर

IDF ने कहा है कि गुरुवार को गाजा पर एयरस्ट्राइक में इस्लामिक जिहाद का कमांडर महमूद मारा गया। अब तक इस्लामिक जिहाद की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, IDF और लोकल इंटेलिजेंस एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महमूद के साथ हमास के कुछ कमांडर भी मौजूद थे। हालांकि, इनमें से किसी भी संगठन ने इस हमले और महमूद के मारे जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

‘यरूशलम पोस्ट’ के मुताबिक- महमूद ने इजराइल को फिदायीन हमलों की धमकी दी थी। IDF ने भी कहा है कि महमूद हमास और इस्लामिक जिहाद के लिए स्ट्रैटेजी और एग्जीक्यूशन का मास्टरमाइंड था। गाजा में इजराइली सेना पर हालिया हमलों के पीछे महमूद को ही अहम चेहरा माना जाता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.