धामनपुरी में 170 हाइवा रेत जब्त

Updated on 24-06-2024 04:38 PM
कोंडागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर बड़े राजपुर तहसील के धामनपुरी में अवैध रूप से एकत्रित किए गए 170 हाइवा रेत को जब्त करने के की कार्रवाई की गई।

बड़े राजपुर तहसील के धामनपुरी में दो स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। यहां रामबाई नेताम की भूमि पर देवनाथ प्रधान द्वारा लगभग 50 हाइवा रेत और रतनू नेताम की भूमि पर बोरगांव निवासी दीपांकर व्यापारी द्वारा लगभग 120 हाइवा रेत का अवैध भंडारण किया गया था। रेत के भंडारण के संबंध में अनुमति या क्रय किए गए रेत के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर रेत को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

वहीं इस संबंध में संबंधितों को नोटिस खनिज विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। रेत जब्ती की कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी अंकित चौहान, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भूपत धनेश्वरी, तहसीलदार फणेश्वर सोम, खनिज अधिकारी गौतम नेताम सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.