जिला स्तरीय हृदय जांच शिविर में 172 बच्चों की स्क्रीनिंग

Updated on 02-03-2026 03:23 PM
अम्बिकापुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत  प्रातः 10.00 बजे से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय विशेष हृदय रोग जांच (कार्डियक स्क्रीनिंग) शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में MMI Narayana Hospital रायपुर के कॉर्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की गई। हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले के समस्त विकासखण्डों के चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित बच्चों को जांच एवं उपचार हेतु मातृत्व शिशु अस्पताल लाया गया।


शिविर में एम.एम.आई. नारायणा रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत महरिया, प्रबंधक उपेन्द्र शुक्ला, खामेश्वर लहरे, ईको टेक्नीशियन  वेदप्रकाश साहू तथा मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. के.आर. टेकाम, एचओडी डॉ. अविनाशी कुजूर, नोडल आरबीएसके डॉ. के.पी. विश्वकर्मा एवं डीईआईसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग गुप्ता उपस्थित रहे।


शिविर में 01 वर्ष से 14 वर्ष तक के कुल 172 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 57 बच्चों की सफलतापूर्वक हृदय ईको जांच की गई, जिसमें 30 बच्चों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए। चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क सर्जरी हेतु उपचार MMI Narayana Hospital रायपुर में किया जाएगा। शिविर के दौरान जिले के समस्त विकासखण्डों के चिरायु दल हितग्राहियों के साथ उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर डॉ. सुमन, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वास्ति शुक्ला तथा डीईआईसी प्रबंधक कमल नारायण सिंह की उपस्थिति में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.