सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में 18 अभिषेक महापूजन 14 को

Updated on 12-04-2023 11:01 PM

 सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 5 दिवसीय ध्वजा महोत्सव में मूक पशु पक्षियों की सेवा जारी है। दो दिवसीय धार्मिक विधान में 14 अप्रेल को 18 अभिषेक महापुजन व 15 अप्रेल वैशाख वदी दसमी को ध्वजारोहण होगा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि वर्षभर में प्रतिमाओं की अशातनाओं की शुद्धि के लिए प्रतिवर्ष प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पूर्व 18 अभिषेक महापूजन विधान किया जाता है। जिसमें भगवान की प्रतिमा, दादागुरुदेव की व देवी देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन होता है। 18 अभिषेक महोत्सव के लाभार्थी परिवार में मूलनायक सीमंधर स्वामी संतोष सरला बैद, सुमति नाथ जितेन्द्र ममता नाहर, पार्श्वनाथ सुराना परिवार अन्य परमात्मा की प्रतिमाओं के करण मल संपत लाल घीया, सुभाष चंद अनुराग अभिषेक झाबक महासमुंद, दादागुरुदेव की प्रतिमाओं के अशोक प्रशांत कोचर, जोधराज महावीर सुरेन्द्र नीरज दुग्गड़ जगदलपुर , गुलाब चंद टीकम गोलेछा नगरी , धनराज नीलेश अरिहंत कोचर , देवी देवताओं की प्रतिमाओं का राजेश करुणा सिंघी , नेमीचंद धर्मेंन्द्र बोथरा , ललित तनय लुनिया , जीवन लाल डॉ योगेश बंगानी , निर्मल आशीष पारख , पदम् चंद पंकज नीलेश गोलेछा , इंदर चंद अशोक जय विजय सांखला , प्रदीप प्रमोद विनोद राजेन्द्र बैद , महेन्द्र कुमार तरुण कुमार कोचर परिवार 18 अभिषेक विधान करेंगे। व रात्रि 8 बजे से विमल महिला मण्डल  व विमल विंग्स की प्रस्तुति झूमो नाचो गाओ ध्वजा महोत्सव मनाओ का आयोजन होगा।

15 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से सत्तर भेदी पूजा के साथ ध्वजारोहण विधान होगा । सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक के अवसर पर 14 स्वप्नों व पालना के पूजन हेतु बोलियों का कार्यक्रम होगा । रात्रि खरतरगच्छ महिला परिषद व सीमंधर महिला मण्डल द्वारा पालना की भक्ति सह गुरु इक्तिसा संगीतोत्सव कार्यक्रम होगा । कायमी ध्वजारोहण के लाभार्थी मूलनायक सीमंधर स्वामी की ध्वजा संतोष सरला बैद , दादागुरुदेव जिनकुशल सूरि की ध्वजा तिलोकचंद , शांति लाल , अशोक बरड़िया , जिनदत्त सूरि की ध्वजा मनोज कविता श्रेजस कोठारी , जिनचन्द्र सूरि की ध्वजा महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प गर्वित कोचर परिवार द्वारा फहराई जावेगी । दो दिवसीय ध्वजा महोत्सव के सुप्रसिद्ध विधिकारक विमल गोलेछा विधान सम्पन्न करवाएंगे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.