सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी दादाबाड़ी में सोने-चांदी के वर्क व दिव्य औषधियों से 18 अभिषेक महापूजन

Updated on 14-04-2023 10:37 PM

 सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठित सभी प्रतिमाओं का सोने चांदी के बरक व दिव्य ओषधियों, पवित्र नदियों के सुगंधित जल इत्यादि से 18 अभिषेक महापूजन विधान सम्पन्न हुआ। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि वर्ष भर में हुई अशातनाओं से शुद्धिकरण हेतु ध्वजारोहण के पूर्व 18 अभिषेक विधान किया जाता है । जिनमंदिर की सभी 18 प्रतिमाओं का 18 श्रद्धालु परिवारों ने मंत्रोच्चार व द्रव्यों से प्रसिद्ध विधिकारक विमल गोलेछा के मार्गदर्शन में विधान सम्पन्न किया।

नाकोड़ा जैन भवन में रात्रि 8 बजे से विमल महिला मण्डल व विमल विंग्स की प्रस्तुति झूमो नाचो ग़ावो। ध्वजा महोत्सव मनाओ, सुमधुर भक्ति गीतों व नृत्य नाटिका से भक्तगण झूम उठे। 15 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से सत्तरभेदी पूजा के साथ ध्वजारोहण होगा। महाविदेह क्षेत्र में विराजमान सीमंधर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा साथ ही तीर्थंकर परमात्मा की माता द्वारा देखे 14 महास्वप्न व पालना को बधाने व पूजन की बोलियां होगी । ध्वजा महोत्सव के विधिकारक विमल गोलछा विधि सम्पन्न कराएंगे । ध्वजा महोत्सव प्रतिष्ठाचार्य  खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणि प्रभ सूरीश्वर के शुभ आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा साध्वी मनोहर की सुशिष्या सुभद्रा, नवकार जपेश्वरी शुभंकरा, लयस्मिता व दर्शनप्रभा आदि ठाणा के पावन सानिध्य में आयोजित है।

ध्वजारोहण पश्चात रात्रि खरतरगच्छ महिला परिषद व सीमंधर महिला मण्डल द्वारा पालना की भक्ति सह गुरु इक्तिसा संगीतोत्सव कार्यक्रम होगा । सन्तोष बैद व महेन्द्र कोचर ने बताया कि चमत्कारी दादाबाड़ी ट्रस्टआगामी 45 दिनों में 1000 नग दाना फ़ीडर व उतने ही सकोरे वितरण का लक्ष्य है । जिन्हें  भी दाना फ़ीडर व सकोरे की सेवा करने की भावना हो वे संपर्क कर सकते हैं । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे तक वितरण किया जावेगा । कायमी ध्वजारोहण के लाभार्थी मूलनायक सीमंधर स्वामी की ध्वजा संतोष सरला बैद , दादागुरुदेव जिनकुशल सूरि की ध्वजा तिलोकचंद , शांति लाल , अशोक बरड़िया , जिनदत्त सूरि की ध्वजा मनोज कविता श्रेजस कोठारी , जिनचन्द्र सूरि की ध्वजा महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प गर्वित कोचर परिवार द्वारा फहराई जावेगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.