मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च
शुरू होगी। परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड
परीक्षा में 3500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन पर केंद्राध्यक्षों को
रैंडम पद्धति से चयन कर नियुक्त किया जाता है।
इसमें प्राचार्यों को पता नहीं रहता हकि उनहें किस केंद्र का
केंद्राध्यक्ष बनाया जाएगा लेकिन बोर्ड के कुछ सदस्य व कुछ जिलों को
प्राचार्य इस पद्धति का विरोध कर रहे हैं। इस बार भी रैंडम पद्धति का विरोध
किया जा रहा है।