कंगाल पाकिस्तान के 18 अमीरों के पास आधा कर्ज चुकाने का पैसा, जमात ए इस्लामी चीफ ने कहा- देश के

Updated on 28-02-2023 07:02 PM
इस्लामाबाद: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में इस समय विदेशी मुद्रा की कमी है। इस बीच जमात-ए-इस्लामी चीफ सिराजुल हक ने कहा है कि उनके पास 18 पाकिस्तानियों की लिस्ट है, जिनके बैंक अकाउंट में 4 हजार अरब रुपए (15.52 अरब डॉलर) हैं। लिस्ट में राजनेताओं और सेना के अधिकारियों का नाम है। उन्होंने कहा कि जज, जनरल, ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं को अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए त्याग करना चाहिए। उन्होंने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमारी देश की संस्थाएं इन लोगों से पैसा निकालने में असमर्थ हैं।'
सिराजुल हक ने कहा कि पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) सरकार के कार्यकाल में महंगाई 34.3 फीसदी तक पहुंच गई। उन्होंने कहा, 'अगर आटा 160 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है तो एक परिवार का मुखिया 12 लोगों को कैसे खिला सकता है?' उन्होंने कहा कि सरकार जनता पर 650 अरब रुपये का बोझ डालने पर विचार कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आने वाले दिनों में सरकार सांस लेने पर भी टैक्स लगाएगी।' उन्होंने कहा कि PDM महंगाई को लेकर PTI सरकार के खिलाफ रैलियां करती थी, लेकिन PTI की तरह पीडीएम भी बुरी तरह विफल हुई।


पाकिस्तान को IMF का सहारा

सिराजुल हक की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान इतिहास की सबसे खराब आर्थिक चुनौतियों से लड़ रहा है। पाकिस्तान को अर्थव्यवस्था बचाने के लिए IMF से कर्ज की जरूरत है। IMF की चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि सरकार को जरूरत है कि वह रईसों से टैक्स ले और उन लोगों पर खर्च करे, जिन्हें उसकी जरूरत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाए हैं कि आखिर अमीर लोगों को सब्सिडी क्यों दी जा रही है। 22 फीसदी पाकिस्तानी गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं।

आधा कर्च चुकाने के बराबर पैसा

पाकिस्तान को साल 2022 में 22 अरब डॉलर का कर्ज वापस लौटाना है। सिराजुल हक का दावा अगर माना जाए तो पाकिस्तान के 18 अमीरों के पास इतना धन है कि इस साल आधा कर्ज चुकाया जा सके। इसमें उसे IMF से डील की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सबसे अमीर एक फीसदी लोगों के पास देश की कुल आय का 9 फीसदी हिस्सा है, जबकि सबसे गरीब के पास सिर्फ 0.15 फीसदी है। देश के 20 फीसदी अमीर लोगों के पास कुल 49.6 फीसदी आय है। वहीं, 20 फीसदी गरीब लोग सिर्फ 7 फीसदी पैसा अपने पास रखते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.