18 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

Updated on 28-02-2025 10:30 AM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के कुल 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर शिक्षादूत पुरस्कार से डौण्डी विकासण्ड के श्रीमती सुनीता लहरे, श्रीमती आशा साहू, चुरामन सिंह भुआर्य, गुरूर विकासखण्ड के श्रीमती विमलारानी गंगबेर, लालेश्वर सिन्हा, रामनारायण सिन्हा, गुण्डरदेही विकासखण्ड से मणी कुमार डहरिया, श्रीमती हेमपुष्पा देवांगन, रविन्द्र कुमार चंद्राकर, बालोद विकासखण्ड से हेमू राम नुरूटी, मनोज कुमार ठाकुर, लालरघुवीर सिंह ठाकुर, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड से श्रीमती प्रीतिबाला सोयाम, दीपक कुमार पटेल, रंजीता देवांगन को सम्मानित किया गया। इसी तरह जिला स्तर पर ज्ञानदीप पुरस्कार से गुण्डरदेही विकासखण्ड के शिक्षक युवराज साहू, डौण्डी विकासखण्ड के श्रीमती शिल्पी राय एवं बालोद विकासखण्ड के श्रीमती शिल्पा साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। जिसमें विकासण्ड स्तर पर शिक्षादूत पुरस्कार से पहली से पांचवी तक के प्राथमिक शिक्षकों तथा जिला स्तर पर ज्ञानदीप पुरस्कार से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के माध्यमिक स्तर के शिक्षक को सम्मानित किया जाता है। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य का निर्वहन कर कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षक को शिक्षादूत पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये आरटीजीएस एवं प्रशस्ति पत्र तथा माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये आरटीजीएस एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.