18 वर्षीय अभिषेक व सौम्या ने किया पहला मतदान, लोकतंत्र में निभाई अपनी अहम भूमिका

Updated on 12-02-2025 02:11 PM

बलरामपुर ।  नगरीय निकाय के निर्वाचन के दौरान नगर पालिका परिषद रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 13 निवासी 18 वर्षीय अभिषेक गुप्ता व वार्ड क्रमांक 10 निवासी  सौम्या कश्यप ने अपने जीवन का पहला मतदान किया। अभिषेक ने अपने मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला कोइरिटोला रामानुजगंज में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार सौम्या ने अपने मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 10 में पहुँचकर मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिषेक व सौम्या ने मतदान के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा यह उनके लिए गर्व का क्षण है।  उन्होंने कहा कि वे मतदान कर खुश है। हमने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना योगदान दिया। अनीस व सौम्या जैसे युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से इस बार का चुनाव और भी खास हो गया है। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए प्रशासन के द्वारा खास जागरूकता अभियान चलाया गया था। जिसका परिणाम मतदान केंद्रों पर देखा गया। युवाओं का आगे आना यह दर्शाता है कि देश का युवा वर्ग लोकतंत्र के प्रति जागरूक और जिम्मेदार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.