18 साल के आर्यन्स ने 3 लोगों को दिया जीवनदान...

Updated on 02-02-2025 01:05 PM

रायपुर । राजधानी स्थित एम्स अस्पताल में शनिवार को प्रदेश का 11वां अंगदान हुआ। 18 वर्षीय आर्यन्स आदिल ने अपनी दोनों किडनी और लीवर दान कर तीन नवयुवकों को नया जीवन दिया। इस साहसिक कदम से छत्तीसगढ़ के नौजवान दानवीरों की सूची में चंगोराभाटा निवासी आर्यन्स आदिल का नाम भी जुड़ गया।

दुर्घटना के बाद परिवार का साहसिक निर्णय
29 जनवरी की शाम, जेईई-नीट परीक्षा देकर घर लौटते समय आर्यन्स एक दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे गंभीर हालत में सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सिर पर गहरी चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे ब्रेन स्टेम डेथ घोषित कर दिया। इस कठिन घड़ी में आर्यन्स के माता-पिता, असीम कुमार आदिल और वर्षा आदिल, ने साहसिक निर्णय लिया और अपने बेटे के अंगों को दान करने का फैसला किया। इसके बाद उसे एम्मस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके उपयुक्त अंग प्राप्त किए गए।

तीन लोगों को मिला जीवनदान
आर्यन्स की एक किडनी एम्मस अस्पताल के 21 वर्षीय मरीज को मिली। दूसरी किडनी रामकृष्ण अस्पताल के 24 वर्षीय युवक को प्रत्यारोपित की गई। उनका लीवर भी रामकृष्ण अस्पताल को सौंपा गया।

प्रदेश में नई प्रेरणा बनी यह पहल
नए साल में इस प्रथम अंगदान से लोगों को प्रेरणा मिली है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय की पूरी टीम ने एम्मस अस्पताल और रामकृष्ण अस्पताल को बधाई दी। यह प्रदेश का अब तक का 11वां अंगदान है और नए साल का पहला, जिससे उम्मीद है कि और भी लोग आगे आकर अंगदान के लिए प्रेरित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.