बुखार से 18 वर्षीय युवती की मौत

Updated on 22-06-2024 03:58 PM

रायगढ़ । जिले के चक्रधर नगर क्षेत्र के ग्राम सपनई में मौसम परिवर्तन के साथ एक परिवार चेचक से संक्रमित हो गया। एक के बाद एक परिवार के सदस्यों के चपेट में आने के बाद एक 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक सपनई निवासी पुषोत्तम राठिया रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करता है। उसके परिवार में माता-पिता के साथ तीन बच्चे हैं। बीते माह घर का एक सदस्य चेचक बीमारी की चपेट में आ गया। इससे संक्रमण परिवार के अन्य सदस्य में भी फैला। सबसे पहले 12 साल का गौरव चेचक से पीड़ित हुआ। इसके कुछ दिन बाद पुषोत्तम भी चपेट में आ गए। इससे परिजन सकते में आ गए। आनन-फानन में देसी तरीके से झाड़फूंक कराने लगे। इसी बीच घर की बड़ी बेटी चंद्रकला (18) भी संक्रमित हो गई। शरीर में दाने के बाद घाव बनने लगे।

चंद्रकला का भी झाड़फूंक कराया गया लेक़िन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया। देखते ही देखते उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। शरीर के दाने घाव बनने लगे और तेज बुखार आने लगा। यह पूरा घटनाक्रम 12-15 दिन के अंतराल में हुआ। संक्रमण तथा बुखार कम नहीं होता देखकर स्वजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई।




डाक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल युवती की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। चंद्रकला की मौत से गांव में हड़कंप है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.