सोने के भाव में 1801 रुपये की उछाल

Updated on 05-10-2022 05:56 PM
बाजारों में पिछले 5 कारोबारी सत्रों में सोना (Gold Price) करीब 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। त्योहारी सीजन में सोना खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए यह बुरी खबर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक धनतेरस और दिवाली तक अभी सोने के भाव में और तेजी आ सकती है।

स्मॉलकेस के सस्स्थापक दिवाम शर्मा कहते हैं कि सोने की कीमतें आर्थिक विकास, मुद्रास्फीति, डॉलर सूचकांक और उच्च बॉन्ड प्रतिफल पर निर्भर करती हैं। त्योहारी सीजन का सोने की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ता है। वहीं,  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, अमेरिकी प्रतिभूतियों के प्रतिफल और डॉलर सूचकांक के लगातार नीचे आने से जिंस बाजार (कॉमेक्स) में सोने में तेजी रही।

पांच दिन में सोना और खरा हुआ

 दिए गए ताजा रेट्स के मुताबिक मंगलवार को सोने की कीमतों में 899 रुपये का उछाल देख गया। वहीं चांदी का हाजिर भाव 3717 रुपये की उछाल के साथ 61034 रुपये प्रति किलो की दर से बंद हुआ। बता दें सोने का भाव मंगलवार सुबह 782 रुपये महंगा होकर 51169 रुपये पर खुला था, जबकि चांदी 3827 रुपये महंगी होकर 61144 रुपये पर खुली थी। 24 कैरेट सोना मंगलवार को 51286 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में सोना 1801 रुपये महंगा होकर 49368 रुपये से 51169 रुपये पर पहुंच गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
Advt.